The Lallantop

चोरी का शक, पिता ने बेटियों को बांधकर उल्टा लटका दिया, एक की जान चली गई

आरोपी शराब के नशे में घर आया था. जिसके बाद उसके पड़ोसियों के घर में चोरी होने की बात पता चली. और आरोप उसकी दोनों बेटियों पर लगे. इससे आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी दोनों बेटियों ऋतुजा और अनुजा के हाथ-पैर बांध दिए. और उन्हें रात भर उल्टा लटकाए रखा.

Advertisement
post-main-image
चोरी के आरोप में पिता ने बेटियों को लटकाया. (फोटो- आज तक)
author-image
अभिजीत करंडे

महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपनी ही दो बेटियों को चोरी के शक में हाथ-पैर बांधकर रात भर के लिए उल्टा लटका दिया. इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई. एक बच्ची की जान भी चली गई जबकि दूसरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की सूचना पुलिस को मिली तो उसने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. घटना महाराष्ट्र के सांगली के बनपुरी गांव की है. आरोपी पिता की पहचान नाना हैबत यमगर के तौर पर हुई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अभिजीत करंडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में घर आया था, जिसके बाद उसे पड़ोसियों के घर में चोरी होने की बात पता चली. आरोप उसकी दोनों बेटियों पर लगे थे. इस बात से आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी दोनों बेटियों ऋतुजा और अनुजा के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें रात भर उल्टा लटकाए रखा. उनकी पिटाई भी की. इस दौरान 10 साल की ऋतुजा की मौत हो गई. जबकि, उसकी 11 साल की बहन अनुजा का इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है.

जिस हॉस्पिटल ने दोनों का इलाज चल रहा था, उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. इसके बाद आटपाडी थाने की पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. बच्चियों की मां रानी यमगर ने बताया कि कई बार बेटियों ने चोरी की, जिसकी वजह से उनके पिता को हर्जाना देना पड़ता था. इससे वो काफी नाराज रहते थे. इस बार जब चोरी की बात आई तो उनके ने ये सब कर दिया.

Advertisement

बच्चियों के दादा हैबत यमगर ने बताया कि उल्टा लटकाई गई लड़कियों को उन्होंने ही सुबह नीचे उतारा और पानी पिलाया था. रातभर उल्टा लटके रहने से दोनों की तबीयत खराब हो गई थी. बाद में हॉस्पिटल ले जाने के बाद एक की मौत हो गई. वहीं, दूसरी का हालत अब भी नाजुक बनी है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में 7 लड़के गंगा नदी में नहाते वक्त डूबे, 4 के शव मिले हैं

आटपाडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनय बहिर ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल से उन्हें फोन आया था. उन्हें दूसरी बेटी ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी कि कैसे उन्हें उनके पिता ने ही रस्सी से बांधकर ऊपर लटकाया था. इससे एक बेटी की मौत हो गई. दूसरी का इलाज अब भी चल रहा है. मृत बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है. रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके हाथ-पैर बांधे गए थे.

Advertisement

वीडियो: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

Advertisement