महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. विभाग ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को प्रदेश के 8 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए. साथ ही केमिकल से पकाए गए 1400 किलो केले की बड़ी खेप भी जब्त की है. इसके अलावा, बैन गुटखा और मिलावटी दूध के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है.
महाराष्ट्र: FDA की रेड, कहीं केमिकल से पका रहे थे केले तो कहीं दूध में मिला डिटर्जेंट पाउडर
Food And Drug Administration ने महाराष्ट्र के रेस्टोरेंट्स और खाने पीने की जगहों पर ताबड़तो़ड रेड डाली है. इन रेस्टोरेंट्स में खाने की क्वालिटी, साफ-सफाई और डॉक्यूमेंटेशन में काफी कमियां पाई गईं. FDA ने केमिकल में पके हुए 1400 किलोग्राम केले भी जब्त किए हैं.

FDA के अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के APMC पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक फ्रूट स्टॉल के कर्मचारी को केले को ‘एथेफोन’ के घोल में डुबाते हुए देखा गया था. इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. साथ ही फ्रूट स्टॉल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1394 किलोग्राम केले की खेप को जब्त किया गया.
11 रेस्टोरेंट्स पर एक्शन कार्रवाईविभाग ने बताया कि मुंबई डिवीजन में कुल 11 जगहों पर कार्रवाई हुई है. इनमें 5 पश्चिमी उपनगर और 6 दक्षिणी मुंबई के इलाके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, FDA इंस्पेक्टर्स ने बोरीवली के नॉम नॉम रेस्टोरेंट में छापेमारी की. यहां स्टोर किया हुआ और फ्रोजन फूड गलत टेंपरेचर पर रखा हुआ मिला. बिल और ऑडिट रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई. रेस्टोरेंट में मक्खियां और कीड़े-मकोड़े मिले. साथ ही खाना बनाने और सर्व करने वाले कर्मचारियों का हेल्थ रिकॉर्ड भी ठीक नहीं था.
विले पार्ले के RN कूपर म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल की स्टाफ कैंटीन में भी छापेमारी की गई. यहां जांचकर्ताओं को मक्खियां और कॉकरोच मिले. साथ ही कच्चे और पके हुए खाने को भी अलग-अलग नहीं रखा गया था. सेंट्रल मुंबई के तारदेव लंच होम और शगुन वेज रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कई शिकायतें मिलीं थी. इन रेस्टोरेंट्स में गलत रेफ्रिजरेशन, बिना ढका खाना, मक्खियां, साफ-सफाई और डॉक्यूमेंटेशन में कमी पाई गई. इसके अलावा मझगांव की रोशनी बेकरी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
तीन लोग गिरफ्तारविभाग ने तीन जगहों से 31.14 लाख के बैन प्रोडक्ट्स जब्त किए हैं. मामले में तीन FIR दर्ज की गई. इसके बाद तीन लोगों को अरेस्ट भी किया गया. पालघर में छापेमारी करते हुए FDA ने बैन पान मसाला, गुटखा और तंबाकू की खेप को जब्त की है.
यह भी पढ़ें: रूस-भारत की दोस्ती पर एस जयशंकर ने वो बात कह दी, अमेरिका-यूरोप तिलमिला जाएंगे
सोलापुर के मालशिरस में दूध में डिटर्जेंट मिलाने के आरोप में 2 FIR दर्ज किए गए हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए FDA ने 6.69 लाख का 16 हजार 730 लीटर दूध को नष्ट कर दिया. दरअसल, बीते कुछ समय से महाराष्ट्र में FDA की कार्रवाई में तेजी आई है. त्योहारों की वजह से राज्य में मिलावटी और बैन खाने-पीने की चीजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
वीडियो: IMDb पर 'रामायण' का जलवा, बाकी फिल्मों से कितनी आगे निकली?









