The Lallantop

Domino's रेस्टोरेंट्स में ऐसा क्या दिखा कि 4 आउटलेट सील कर दिए गए?

Maharashtra FDA ने Domino's Pizza के चार आउटलेट्स को सील कर उनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. FDA ने फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद यह एक्शन लिया. डोमिनोज पिज्जा, KFC, पिज्जा हट, बर्गर किंग, स्टारबक्स और मैकडॉनल्ड्स जैसी 104 फूड चेन्स पर औचक छापेमारी हुई है.

Advertisement
post-main-image
FDA ने जांच के दौरान फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स को फूड सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने के कारण सील कर दिया और उनके फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।
  • FDA ने अगस्त में 104 फूड चेन पर औचक छापेमारी अभियान चलाया जिसमें नियमों के उल्लंघन, फूड स्टोरेज में खराबी और स्वच्छता की कमी के कारण डोमिनोज के चार आउटलेट्स को बाताया गया।
  • सीलिंग और लाइसेंस सस्पेंड के बाद FDA ने संबंधित आउटलेट्स को खाना बनाने और सैनिटाइजेशन प्रक्रियाओं में सुधार के निर्देश दिए, जिससे फूड सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने डोमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) के चार आउटलेट्स सील कर दिए हैं. उनके फूड बिजनेस लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए हैं. इनमें से तीन डोमिनोज आउटलेट मुंबई में हैं, जबकि चौथा सतारा जिले में है. FDA ने फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद यह एक्शन लिया.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को बड़ी रेस्टोरेंट चेन्स में इन्स्पेक्शन ड्राइव चलाई थी. इसी ड्राइव के तहत डोमिनोज पिज्जा, KFC, पिज्जा हट, बर्गर किंग, स्टारबक्स और मैकडॉनल्ड्स जैसी 104 फूड चेन्स पर औचक छापेमारी की गई. इस ड्राइव के दौरान दो जगहों पर काम तुरंत रोक दिया गया. 95 इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए और पांच फूड बिजनेस लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए गए.

डोमिनोज के 4 आउटलेट्स सील

नियमों के उल्लंघन करने की वजह से डोमिनोज के 4 आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए. विले पार्ले वेस्ट (मुंबई) में डोमिनोज आउटलेट का लाइसेंस तब सस्पेंड कर दिया गया जब जांच अधिकारियों को 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस, 2011' के नियमों का उल्लघंन मिला. FDA ने फूड स्टोरेज और हाइजीन सुविधाओं से जुड़ी कमियां पाईं. अधिकारियों को खाने और न खाने वाली चीजों को अलग करने और डिस्पोजल में भी दिक्कतें मिलीं. 

Advertisement

किचन के पिछले दरवाजे, फ्लोरिंग और चिलिंग रूम को मरम्मत की जरूरत थी. साथ ही चूहों और अन्य कीड़ों-मकोड़ों की एंट्री को रोकने के उपाय करने के आदेश दिए गए. FDA ने आउटलेट को खाना बनाने, इक्विपमेंट को सैनिटाइज करने और खाना बनाने वाले कर्मचारियों के लिए हाथ धोने और साफ-सफाई की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: Blinkit स्टोर में फलों-सब्जियों पर घूम रहे थे कॉकरोच, गंदगी का भंडार, FDA ने रद्द किया लाइसेंस

बोरीवली वेस्ट में एक और डोमिनोज आउटलेट भी नियमों का पालन करता नहीं पाया गया. अधिकारियों ने पाया कि पिज्जा बनाने की जगह पर तेल के अवशेष और खाने के टुकड़ों को तुरंत हटाने की जरूरत थी. मुंबई में घाटकोपर वेस्ट के R-सिटी मॉल में मौजूद तीसरे डोमिनोज आउटलेट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया. FDA के मुताबिक, इस आउटलेट में साफ-सफाई और हाइजीन का सही इंतजाम नहीं था.

Advertisement

वीडियो: मुंबई में तरबूज से नहीं हुई परिवार की मौत, FDA की रिपोर्ट में क्या पता चला?

Advertisement