दिल्ली में एनसीपी (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पक्ष-विपक्ष के नेता जुटे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
PM कर रहे थे प्रियंका गांधी से गपशप, तभी खरगे ने कहा- 'बदल गए हैं आप...' देखें वीडियो
Supriya sule daughter reception PM Modi: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का रिसेप्शन था. फंक्शन में पक्ष-विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे. रिसेप्शन से अब कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. पीएम मोदी का कांग्रेस अध्यक्ष से बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल फंक्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछते हैं. वह कहती है, 'मैं ठीक हूं सर...' फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम से हंसते हुए कहते हैं, ‘भाईसाबह.. आप थोड़ा बदल गए हो…’ जिस पर वह कहते हैं... ‘अच्छा...’ और सब हंसने लगते हैं.
नई दिल्ली में शरद पवार के 6, जनपथ वाले घर पर रेवती सुले का वेडिंग रिसेप्शन था. इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे.
फंक्शन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल है. एक क्लिप में पीएम मोदी, प्रियंका-राहुल गांधी और खरगे के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हो रही है. सब हंस रहे हैं.
क्लिप में पीएम मोदी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "प्रियंका कैसी हैं आप?" प्रियंका (वीडियो में नजर नहीं आ रही) जवाब में कहती है "मैं ठीक हूं, सर. आप कैसे हैं?"
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं हमेशा की तरह ही हूं." पीएम मोदी के इस जवाब पर पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे पर मुस्कान आ गई. खरगे को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, "भाई साहब, आप थोड़ा बदल गए हैं."
इस प्रधानमंत्री कहते हैं "अच्छा?" फिर दोनों हंसने लगते हैं. राहुल गांधी भी फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं. वह दोनों नेताओं के बीच हो रही इस बातचीत पर मुस्कुरा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप के आने के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि खरगे ने पीएम मोदी को क्यों कहा कि आप बदल गए. अब कई यूजर्स इसे प्रधानमंत्री के वीडियो स्टाइल से जोड़ रहे हैं. दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 'जेन जी' (Gen Z) तक पहुंचने के लिए पीएम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने शुरू किए थे.
ये भी पढ़ें: परिसीमन पर CM विजय ने मोदी सरकार के सामने रखी 3 शर्तें, महिला आरक्षण का किया समर्थन
सोनिया-अखिलेश भी आए नजररिसेप्शन से वायरल हुई एक अन्य क्लिप में पीएम मोदी,अमित शाह और शरद पावर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में अमित शाह नए कपल के पास फोटो क्लिक करवाने जा रहे हैं. फंक्शन से सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी वीडियो आई है. इसमें वह बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.
बता दें कि सोमवार को ही शरद पवार की पार्टी के लोकसभा के सभी 8 सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. मीटिंग में उन्होंने महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर लिखित ज्ञापन सौंपा था. 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया ने दिल्ली में पीएम से मुलाकात की थी.
वीडियो: लॉन्च के 85 सेकंड बाद China का रॉकेट फटा, Long March 7A में क्या हुआ?












