बिहार रेलवे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रोहित तिवारी नाम के एक 'साइको किलर' को गिरफ्तार किया है. बिहार के भोजपुर का रहने वाला रोहित एक ट्रेन यात्री की हत्या करने का आरोपी है. पुलिस के मुताबिक, वो चलती ट्रेनों से यात्रियों को धक्का दे देता था. 19 सितंबर को उसने कथित तौर पर नितिन कुमार नाम के एक शख्स के हाथ बांधकर उन्हें ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रोहित तिवारी एक 'आदतन अपराधी' है और पहले भी इसी तरह के जुर्म के लिए दो साल की सजा काट चुका है.
20 हजार मांगे, यात्री को ट्रेन से फेंककर हत्या की, यात्रियों को धक्का देने वाला साइको किलर अरेस्ट
Bihar Train Murder: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक 'साइको किलर' को गिरफ्तार किया गया. उसने बिहार के वैशाली के रहने वाले एक शख्स को ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई.

तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल के नितिन मजदूरी का काम करते थे. 19 सितंबर को वे ट्रेन से बिहार के वैशाली स्थित अपने घर जा रहे थे. 20 सितंबर को ट्रेन में आरोपी रोहित ने उन्हें पकड़ लिया. आरोप है कि रोहित ने खुद को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का जवान बताया और नितिन से पैसों की मांग की. उसने नितिन के परिजनों से फोन पर बात की और उनसे 20 हजार रुपये UPI ID पर भेजने के लिए कहा. लेकिन परिवार वाले कुछ करते उससे पहले ही नितिन का फोन स्विच ऑफ हो गया.
नितिन को सिगेरट पीते हुए पकड़ा थाइंडिया टुडे से जुड़े पुष्पेंद्र कुमार पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक नितिन के पिता मुकेश राय ने 21 सितंबर को बक्सर रेल पुलिस को मामले की शिकायत दी. उन्होंने बताया कि किसी ने पैसों के लालच में उनके बेटे का अपहरण कर लिया है. पहले किडनैपर 10 हजार रुपये मांग रहा था. फिर 20 हजार रुपये मांगने लगा. अब उससे बात भी नहीं हो पा रही.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया. रेल डीएसपी कंचन कुमारी के नेतृत्व में टीम ने जांच आगे बढ़ाई. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी रोहित तिवारी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उसे वाराणसी से गिरफ्तार किया गया.
रेल डीएसपी कंचन कुमारी ने 23 सितंबर को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि रोहित ने नितिन को ट्रेन में सिगरेट पीते हुए पकड़ा था. उसने कहा कि वो RPF का कर्मी है. फिर उसने 20 हजार रुपये मांगे. यूपी आईडी भी दी. नितिन के परिवार से बार-बार फोन पर पैसों की मांग कर रहा था. आरोप है कि बाद में रोहित ने नितिन के हाथ बांधकर उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
उन्होंने आगे बताया कि उनके नेतृत्व में टीम ने पटना, बक्सर, आरा, मुगलसराय समेत बिहार और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी की गई. उन्होंने कहा कि आरोपी रोहित तिवारी को 24 घंटे के अंदर वाराणसी से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.
ये भी पढ़ें: 'ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए', बंगाल बीजेपी प्रमुख ने वजह भी बताई
2024 में दो लोगों को ट्रेन से दिया धक्कापुलिस ने बताया कि रोहित आदतन अपराधी है. वो अपराध करने के लिए कभी पुलिस के नाम का इस्तेमाल करता था. कभी STF बनकर अपने टारगेट को चूज करता था. 2024 में उसने बक्सर के रहने वाले दो युवकों को ट्रेन से धक्का दे दिया था. उन दोनों की जान बच गई थी. इस मामले में उसे 2 साल की सजा हुई. लेकिन जेल से बाहर निकलकर उसने नई घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द स्पीड ट्रायल करके इस मामले में सजा दिलवाई जाएगी.
वीडियो: राजधानी: CEC ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी का प्रोग्राम क्यों रद्द हुआ?











