The Lallantop

लोहे के टुकड़े से टकराई यरकौड एक्सप्रेस, हाईकोर्ट के तीन जज सवार थे, बड़ा हादसा टला

Madras High Court judges: ट्रेन का इंजन पटरी के एक लोहे के टुकड़े पर चढ़ गया. जो पटरियों पर रखा हुआ था. लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. ये हादसा तब हो सकता था, जब डिब्बे भी उस टुकड़े पर चढ़ गए होते.

Advertisement
post-main-image
यरकौड एक्सप्रेस ट्रेन इरोड और चेन्नई के बीच यात्रा कर रही थी. (प्रतीकात्मक फ़ोटो- इंडिया टुडे)

यरकौड एक्सप्रेस (Yercaud Express) नाम की एक ट्रेन में बड़ा हादसा होते होते टल गया. इस ट्रेन में मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) के तीन वर्किंग जज और दो सेवानिवृत्त जज अन्य सैकड़ों यात्रियों के साथ सफर कर रहे थे. ट्रेन का इंजन पटरी पर मौजूद एक लोहे के टुकड़े पर चढ़ गया. हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ से कोई हादसा नहीं हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंगलवार, 17 जून की रात 9 बजे ट्रेन तमिलनाडु के इरोड से चेन्नई के लिए निकली थी. द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जस्टिस एन सतीश कुमार, जस्टिस जीके इलांथिरायन और जस्टिस कृष्णन रामासामी इसमें बैठे हुए थे. वहीं, पूर्व जस्टिस के कल्याणसुंदरम और पूर्व जस्टिस एम गोविंदराज भी ट्रेन में चढ़े हुए थे.

ये सभी सीनियर वकील वीके मुथुस्वामी के निधन पर संवेदना जताने पहुंचे हुए थे. बता दें, वीके मुथुस्वामी सुप्रीम कोर्ट के जज, जस्टिस एमएम सुंदरेश के पिता भी थे. यहां से ये सभी जज ट्रेन में सवार हुए. आधे घंटे बाद ट्रेन ने संकागिरी इलाक़े को पार किया, उसके बाद ही ट्रेन पटरी से उतरने लगी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रेन का इंजन पटरी के एक लोहे के टुकड़े पर चढ़ गया. जो पटरियों पर रखा हुआ था. लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. ये हादसा तब हो सकता था, जब डिब्बे भी उस टुकड़े पर चढ़ गए होते.

हालांकि, बाद में ट्रेन का इंजन बदला गया. जिसके बाद बुधवार, 18 जून की सुबह ट्रेन सुरक्षित चेन्नई पहुंचाया गया. इस दौरान यात्रियों को लगभग तीन घंटे की देरी हुई.

ये भी पढ़ें- भारत का सबसे बड़ा रेल हादसा, जब सैकड़ों लाशों का पता ही नहीं चला

Advertisement
पुणे जा रही ट्रेन में लगी आग

बीते दिनों पुणे में चलती ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक़, दौंड़ से पुणे के बीच चलने वाली ‘दौंड़-पुणे डेमू ट्रेन’ के तीसरे डिब्बे में आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया. ये ट्रेन रोज सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दौंड़ से पुणे के लिए चलती है.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें ट्रेन के अंदर धुआं-धुआं दिख रहा है. ट्रेन में मौजूद यात्री इधर-उधर भागते और डरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई.

वीडियो: सोशल लिस्ट : ट्रेन की पटरी से उठा तो पुलिस उठा ले गई, रील बनाने वाले ये कहानी सुन डर जाएंगे

Advertisement