राजस्थान बीजेपी के प्रमुख मदन राठौड़ ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसपर बवाल हो गया है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वे भौगोलिक रूप से पड़ोसी हैं. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए राठौड़ ने कहा, ‘हमें यह समझने की जरूरत है. देखिए, अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है.’
‘अमेरिका-पाकिस्तान में जंग हुई तो हम PAK के साथ क्योंकि... ', राजस्थान BJP प्रमुख ये बोले हैं
राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक वायरल वीडियो में उन्हें कहते सुना गया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

उन्होंने आगे कहा,
‘लेकिन जब बात हमारे अपने देश की आती है, तो हम अपने भारत के साथ खड़े होते हैं. है ना? हमें बस यही समझने की जरूरत है.’
मदन राठौड़ के इस बयान की कांग्रेस नेताओं सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने कड़ी आलोचना की है. साथ ही पाकिस्तान को लेकर उनके रुख पर भी सवाल उठाए गए हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इस बयान को 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया. शमा मोहम्मद ने पूछा कि बीजेपी अपने राजस्थान प्रमुख के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी. शमा ने कहा,
‘आतंकवादी देश पाकिस्तान के लिए बीजेपी का प्यार एक बार फिर सामने आ गया है. वही पाकिस्तान जो हमारे सैनिकों और हमारे लोगों को मारता है. राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो वे पाकिस्तान के साथ हैं.’
उन्होंने आगे पूछा,
'क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पाकिस्तान के साथ हैं? अगर नहीं, तो हमें बताएं कि इस राष्ट्र-विरोधी व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है.'
(यह भी पढ़ें: अब कैसे होगा CJP का 'तिरंगा मार्च'? NDMC ने कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क ही बंद कर दिया)
AAP भी राठौड़ पर हमलावरआम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने भी राठौर के बयानों को सोशल मीडिया पर साझा किया. पार्टी की दिल्ली विंग से जुड़े AAP युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मटियाला और AAP नेता विनय महाबल मिश्रा ने उनके भाषण का वीडियो बिना कोई टिप्पणी जोड़े साझा किया. AAP उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम गुप्ता ने आरोप लगाया कि इन बयानों से भाजपा और पाकिस्तान के बीच एक जैसी वैचारिक सोच का पता चलता है. गुप्ता ने 'X' पर लिखा,
‘क्या अब भी किसी को कोई शक है? सच तो यह है कि भाजपा और पाकिस्तान का DNA एक ही है, जैसा कि राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर कह रहे हैं. अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं.’
सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी राजस्थान भाजपा प्रमुख के बयान की आलोचना की है.
वीडियो: CJP के तिरंगा मार्च के पहले दिपके ने क्या ऐलान कर दिया?













