The Lallantop

लखनऊ में फर्जी IPS झाड़ रहा था रौब, पुलिस ने सारी हेकड़ी निकाल दी, यूं किया पर्दाफाश

Lucknow fake IPS: लखनऊ में एक शख्स ने बनवाले से 40 रुपये का बन खरीदा मगर पैसे नहीं दिए और रौब जमाने लगा. उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और फिर पुलिस से सलाम करने को कहा. फर्जी आईपीएस की पोल पुलिस ने खोल दी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने फर्जी आईपीएस ऑफिसर की पोल खोल दी. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के गोल मार्केट चौराहे पर एक शख्स ने खुद को फर्जी आईपीएस अधिकारी बताकर बिना पैसे दिए दुकान का सामान लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
  • दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की क्योंकि आरोपी नशे में था और अपनी पहचान आईपीएस बताकर बहस कर रहा था।
  • पुलिस ने आरोपी मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ शिकायते दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है कि उसने किस-किस से अपराध किए हैं।

‘अरे-अरे, भैया क्या होता है? सर बोलो और सैल्यूट भी करो. अच्छा, बन के 40 रुपए? वो देने की क्या ज़रूरत है. दुकानदार तो मेरा जानने वाला है.’ ये शब्द हैं लखनऊ के एक फर्जी आईपीएस अधिकारी के. एक वीडियो में एक शख्स पुलिस के सामने खुद को आईपीएस बताता है. वो इंस्पेक्शन के नाम पर सिविल ड्रेस में घूम रहा है और लोगों से इज्जत मांग रहा है. लेकिन पुलिस ने जब आईडी कार्ड मांगा तो टाल-मटोल करने लगा. पोल खुल गई और पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

Advertisement

दरअसल, ये वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है. आजतक से जुड़े अंकित मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 15 जून की है. पुलिस महानगर के गोल मार्केट चौराहे पर चेकिंग कर रही थी. तभी कुछ दुकानदारों ने शिकायत की कि सफेद शर्ट में एक आदमी है, जो बड़ा रौब झाड़ रहा है. खाने का सामान ले रहा है. लेकिन पैसे नहीं दे रहा. बन-मक्खन वाले ने भी शिकायत की. 40 रुपए का बन हजम कर गए लेकिन पैसे नहीं दे रहे हैं.

वीडियो में क्या दिखा? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें वीरू गुप्ता नाम के एक दुकानदार ने बताया, 

Advertisement

'वो आदमी (आरोपी) नशे की हालत में था. मेरी दुकान पर आया और बिना पूछे ही बन का पैकेट उठाकर रख लिया. पैसे मांगे तो गालियां देने लगा. मुझसे बोला की IPS अधिकारी हूं. वो शराब पी रहा था. मुझे बस मेरे पैसे दिलवा दीजिए.'

इस शिकायत के बाद पुलिस ने वहीं पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस सामने आई तो आरोपी उलटा पुलिस से ही भिड़ गया. सर ना बोलने पर गुस्सा करने लगा और पुलिसकर्मियों का नाम-पता पूछने लगा. सस्पेंड करने की धमकी दी. बहुत बहस के बाद बन के 40 रुपए देने को तैयार हुआ.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी IAS, 150 लोगों से 80 करोड़ की ठगी, 6 साल से थी तलाश

पुलिस ने खोली पोल

इसके बाद पासा पलटा और पुलिसकर्मियों ने आरोपी से सवाल-जवाब शुरू किए. आईडी कार्ड मांगने पर आरोपी बोला, अभी नहीं है. कल सुबह दिखा दूंगा. फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोला नोएडा में पोस्टेड हूं, और यहां इस्पेक्शन के ल‍िए आया हूं. पुलिस समझ गई कि ये फर्जी IPS है. इसके बाद शख्स को तुरंत हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू हुई. 

जांच में पता चला कि आरोपी का नाम मिथिलेश शुक्ला है. उम्र 40 साल और लखनऊ का ही रहने वाला है. पुल‍िस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. इस बात की जांच हो रही है कि अभी तक उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है या ठगी की है. 

वीडियो: 88 साल के रिटायर्ड आईपीएस 10 साल से झाड़ू क्यों लगा रहे?

Advertisement