The Lallantop

'हम दो भगोड़े', भारत सरकार तक पहुंचा माल्या-मोदी का वीडियो, विदेश मंत्रालय क्या बोला?

Vijay Malya मार्च 2016 में Kingfisher Airlines के 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन डिफॉल्ट करने के बाद भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे. दूसरी तरफ Lalit Modi 2010 में IPL से जुड़े मैच फिक्सिंग, टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉक्सी ओनरशिप जैसे गंभीर आरोपों के बाद भारत छोड़कर भाग गए थे.

Advertisement
post-main-image
ललित मोदी और विजय माल्या के वायरल वीडियो पर सरकार का जवाब आया है. (एक्स)

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Malya) एक साथ पार्टी करते दिखे थे. इस दौरान दोनों ने खुद को ‘भारत का सबसे बड़ा भगोड़ा’ बताया था. अब इस वीडियो को लेकर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ललित मोदी और विजय माल्या के इस वायरल वीडियो के सवाल पर कहा, 

Advertisement

जो भी हमारे कानून से भागे लोग हैं उनको वापस लाने के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है. इस मामले में कई देशों के साथ हमारी बातचीत चल रही है. लेकिन ऐसे मामलों में कई तरह की कानूनी प्रक्रियाएं होती है, जिसकी वजह से समय लगता है. सरकार की कोशिशें जारी हैं.

वायरल वीडियो ने लोगों को किया खफा

ललित मोदी ने 22 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था. यह पार्टी उन्होंने विजय माल्या के लिए रखी थी, जो 18 दिसंबर को 70 साल के हो गए. यह जश्न लंदन के बेलग्रेव स्क्वायर स्थित मोदी के घर पर हुआ था. वीडियो में ललित मोदी यह कहते सुनाई देते हैं, 'हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े'. वीडियो के कैप्शन में ललित मोदी ने लिखा,

Advertisement

 चलो फिर से इंटरनेट ब्रेक करते हैं...मीडिया वालों के लिए कुछ स्पेशल. जलते रहो.

वीडियो में दोनों कारोबारी पार्टी का मजा लेते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को कई लोगों ने भारत सरकार और जांच एजेंसियों पर तंज कसने वाला बताया क्योंकि भारत सरकार लंबे समय से ललित मोदी और विजय माल्या को भारत लाने की कोशिश कर रही है.

विजय माल्या और ललित मोदी कब भागे?

बता दें कि विजय माल्या मार्च 2016 में किंगफिशर एयरलाइंस के 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के लोन डिफॉल्ट करने के बाद भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे. जनवरी 2019 में उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ‘फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर’ यानी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया. फिलहाल उनकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया ब्रिटेन में एडवांस स्टेज में है. हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने विजय माल्या से सवाल किया कि वो भारत कब लौटेंगे? कोर्ट ने ये भी कहा कि बिना कोर्ट के क्षेत्र में आए उनकी याचिकाएं नहीं सुनी जाएंगी.

Advertisement

दूसरी तरफ ललित मोदी 2010 में आईपीएल से जुड़े मैच फिक्सिंग, टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉक्सी ओनरशिप जैसे गंभीर आरोपों के बाद भारत छोड़कर भाग गए थे. उन पर 125 करोड़ रुपये से ज्यादा के धोखाधड़ी का मामला दर्ज है.

वीडियो: ललित मोदी ने विजय माल्या के बर्थडे पार्टी में क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर बवाल

Advertisement