The Lallantop

'समय रैना ने बचने का तरीका सिखा दिया', कुणाल कामरा ने रणवीर अल्लाहबादिया को भी नहीं छोड़ा

समय रैना को लेकर कुणाल कामरा ने कहा कि एक कॉमेडियन को अपनी राजनीतिक सोच साफ रखनी चाहिए. उन्होंने विवादों के बाद समय रैना के बदले रुख और रणवीर अल्लाहबादिया की लोकप्रियता पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
post-main-image
समय रैना (बायें) वाले विवाद पर कुणाल कामरा (दायें) ने टिप्पणी की है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा कि एक कॉमेडियन को अपनी पॉलिटिक्स चुननी ही पड़ती है ताकि उनके फॉलोअर्स बहुसंख्यकवाद जैसी सोच का समर्थन न करें।
  • समय रैना के यूट्यूब शो में रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित जोक के कारण विरोध बढ़ा और उनका शो बंद हो गया तथा एपिसोड डिलीट किए गए।
  • कुणाल कामरा ने समय रैना के नॉन-पॉलिटिकल रवैये की आलोचना की और कहा कि इस वजह से उन्हें कई बार शो रद्द कराए गए और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार काम नहीं मिला।

‘एक कॉमेडियन को अपनी पॉलिटिक्स चुननी ही पड़ती है.’ कुणाल कामरा का ये बयान हिंदी के एक बड़े कवि मुक्तिबोध के उस अमर वाक्य से काफी मिलती-जुलती है, जिसमें वो पूछते हैं कि ‘पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है?’ समय रैना वाले विवाद को लेकर बात करते हुए कुणाल कामरा ने कहा कि हर किसी को ये देखना होगा कि उन्हें फॉलो करने वाले लोग बहुसंख्यकवाद जैसी सोच का समर्थन न करें. मशहूर कॉमेडियन समय रैना पिछले साल अपने यूट्यूब पर आने वाले शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवादों में रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
समय रैना ने क्या कहा था?

दरअसल, रैना के शो में आए एक अन्य यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित जोक की वजह से उन्हें बड़े स्तर पर विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इसके बाद समय रैना का न सिर्फ शो बंद हो गया बल्कि उनके सारे एपिसोड भी उन्हें यूट्यूब से डिलीट करने पड़े. बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि वो ध्यान रखेंगे कि ये गलती दोबारा न हो.

लंबे समय तक गायब रहने के बाद इस साल (2026 में) वह ‘नेटफ्लिक्स’ पर एक शो में नजर आए, जिसका नाम था- ‘स्टिल अलाइव’. इसमें उन्होंने अल्लाहबादिया विवाद और माफीनामे पर कहा कि जब तक लड़ाई ‘बराबरी’ की नहीं होगी, तब तक वह सिस्टम से नहीं लड़ेंगे.

Advertisement
कुणाल कामरा से तुलना

समय रैना के इस बयान की तुलना लोगों ने कुणाल कामरा से की. क्योंकि कामरा को भी अपने एक कॉमेडी शो के कॉन्टेंट की वजह से विवादों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे शिवसेना के लोग नाराज हो गए थे. उन्होंने वह स्टूडियो भी तोड़ डाला, जहां पर कामरा का प्रोग्राम हुआ था. 

इतना ही नहीं, इस विवाद के बाद कुणाल कामरा के कई शो भी रद्द कर दिए गए. उनका मामला कोर्ट भी पहुंचा. लेकिन कामरा ने अपने विवादित शो के लिए माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया.

कामरा अपने रुख पर अड़े रहे जबकि समय रैना ने अपने शो के लिए माफी मांग ली.

Advertisement
समय रैना पर क्या बोले?

अब कामरा ने समय रैना के इस ‘नॉन-पॉलिटिकल’ रवैये पर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूूबर जेनिस सेक्वेरा के साथ बातचीत में कुणाल कामरा ने कहा कि चाहे वो कॉमेडियन हों या दर्शक, अगर ज्यादातर लोग समय रैना वाला रास्ता चुन रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें और ज्यादा मेहनत करनी होगी. कामरा ने आगे कहा, 

लोगों को लगता है कि मैं अपनी पॉलिटिकल ओपिनियन्स की वजह से अपने आपको सीमित कर रहा हूं. इस वजह से मुझे वैसा काम नहीं मिल पा रहा, जैसा मैं चाहता हूं. इसमें सच्चाई भी हो सकती है. लेकिन मेरा मानना है कि एक कॉमेडियन के तौर पर आपको अपनी पॉलिटिक्स चुननी ही पड़ती है.

कामरा ने आगे कहा कि आपको यह देखना होगा कि जो लोग आपको फॉलो करते हैं वह बहुसंख्यकवाद (Majoritarianism) जैसी सोच को सपोर्ट न करें. अगर वो लिबरल हैं, लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं और आपकी 10 में से 9 बातों पर सहमत हैं तो फिर उन्हें एक बात पर असहमत होने पर आपसे परेशानी क्यों होगी? 

यह भी पढ़ेंः कहां से आया समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' का वायरल गाना 'चाय की टपरी'?

'रिस्क नहीं ले सकते'

कामरा ने कहा कि समय रैना के शो 'India's Got Latent' का दूसरा सीजन वैसा बोल्ड नहीं है, जैसा पहले था. उनके शो के एंड क्रेडिट्स में वकीलों की लंबी लिस्ट है. क्योंकि लेटेंट जैसे शो में अब रिस्क नहीं लिया जा सकता. खासतौर पर तब जब आलिया भट्ट जैसी स्टार उनके यहां गेस्ट बनकर आ रही हों. यही इस तरह के शो की हकीकत है. उन्होंने कहा, 

समय रैना ने सबको बचकर निकलने का तरीका सिखा दिया है. उनका मानना है कि अगर सरकार आपसे कुछ चाहती है तो आप चाहें या न चाहें. वह किसी भी तरह से उसे आपसे हासिल कर ही लेगी. मैं उसका दृष्टिकोण समझता हूं. वो ये भी सोचता है कि रणवीर अल्लाहबादिया जैसे लोगों की वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा से समझौता क्यों करना पड़े.

कामरा ने अल्लाहबादिया पर भी निशाना साधा और कहा कि पता नहीं बिना किसी खास टैलेंट वाला व्यक्ति इतना सफल कैसे हो सकता है. (पॉडकास्ट पर लोगों को) सुनना, बातें करना और डंबल उठाना कोई टैलेंट नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि रणवीर अल्लाहबादिया का असली हुनर आखिर क्या है?

वीडियो: पीएम मोदी को मिले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर बौखलाया पाकिस्तान

Advertisement