दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साढ़े 3 साल की बच्ची से स्कूल बस में यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. बताया गया कि बच्ची स्कूल से घर आ रही थी. इसी दौरान 30 साल के आरोपी ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें लिया है. आरोपी स्कूल की तरफ से छात्रों को लाने-ले जाने के लिए किराए पर ली गई एक प्राइवेट बस में ड्राइवर था. घटना पनवेल इलाके की बुधवार, 3 सितंबर की है.
मुंबईः स्कूल बस में साढ़े 3 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, 30 साल का ड्राइवर गिरफ्तार
Mumbai school bus driver arrested: मुंबई में पुलिस ने एक 30 साल के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने तीन साल की एक बच्ची का स्कूल बस में यौन उत्पीड़न किया.

इंडिया टुडे से जुड़े दीपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने दोपहर करीब 12:30 बजे किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल के बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए बस में बिठाया. बस में मौजूद अन्य बच्चे अपनी-अपने घर पर उतर गए. आखिर में साढ़े तीन साल की बच्ची ड्राइवर के साथ बस में अकेली रह गई. लास्ट स्टॉप उसके घर का ही था लेकिन ड्राइवर ने इससे पहले ही बस के अंदर बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.
जब बच्ची घर आई तो उसने अपनी दादी से पेट दर्द की शिकायत की. पूछने पर बताया कि बस के अंदर ‘ड्राइवर अंकल’ ने उसे परेशान किया. घटना सामने आने के बाद परिवार ने यह मुद्दा पहले स्कूल मैनेजमेंट के सामने उठाया. फिर पुलिस से संपर्क किया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ज्योति देशमुख ने बताया कि पनवेल के कामोठे सेक्टर-36 में अपने स्कूल से घर लौटते समय साढ़े तीन साल की बच्ची का स्कूल बस ड्राइवर ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. घटना बुधवार, 2 सितंबर को हुई. घर पहुंचने पर लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी दादी ने केस दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि कामोठे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने 30 साल के बस चालक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.
मेडिकल जांच में घटना की पुष्टिलड़की की मेडिकल जांच कराई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: CCTV खराब, 11 चालान कटे... जिस बस में नाबालिग से गैंगरेप हुआ, उसका काला चिट्ठा खुला
ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप और 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट से जुड़ी धाराएं शामिल हैं.
आरोपी को गुरुवार को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया और उसे शनिवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.
वीडियो: निशु आज़ाद के पिता पर हमले से लेकर राजनीतिक कनेक्शन तक, स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर बवाल













