पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. स्टेशन पर एक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार टूटकर एक ट्रेन पर गिर गया, जिससे काफी चिंगारियां निकलने लगीं. भयावह मंजर देख सभी यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
बिजली की तार ट्रेन से टकराई, इतनी चिंगारी निकली सारे यात्री भाग गए, रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल
Dakshineswar station train viral video: पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. स्टेशन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार टूटकर एक ट्रेन पर गिर गया. तार गिरने से काफी चिंगारी निकलने लगी. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह घटना 29 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे हुई. डंकुनी-सियालदह डाउन लोकल ट्रेन ओवरहेड इक्विपमेंट में खराबी आने के कारण रुक गई थी. इसके बाद बिजली की लाइव तार ट्रेन से कॉन्टैक्ट में आ गई. इससे तेज-तेज चिंगारी निकलने लगी. घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए हैं.
अधिकारियों ने रोकी बिजली की सप्लाईएक क्लिप में अफरा-तफरी दिख रही है. लोग भाग रहे हैं. कोशिश कर रहे हैं कि वह चिंगारी लगने वाली जगह से दूर हो जाएं. पीछे तार से निकली चिंगारी की चमक दूर से ही दिख रही है.
एक अन्य क्लिप और भयावह है. इसमें ट्रेन की रूफ से काफी ज्यादा चिंगारी निकल रही है. साइड में हरी शर्ट पहने एक व्यक्ति कोने से डरते हुए निकलते दिखाई दे रहा है.
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई काट दी. उन्होंने खराब हुए ओवरहेड तार की मरम्मत के लिए प्रभावित जगह पर एक टावर वैगन भेजा. काम देर रात तक चलता रहा. कई घंटों तक दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. यात्रियों को धैर्य रखने के लिए रखा गया. अधिकारी बिजली सप्लाई बहाल करने और ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू करने से पहले यह पक्का करना चाहते थे कि ट्रैक सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें: 'मुगलों ने छत्रपति को चूहा कहा था', उद्धव ठाकरे ने Gen Z की तुलना शिवाजी से कर दी
घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की मेटेलिक बॉडी ने यहां 'फैराडे केज' की तरह काम किया. इससे इलेक्ट्रिक करंट डिब्बों के अंदर मौजूद यात्रियों तक नहीं पहुंचा. रेलवे अधिकारियों ने तक यह नहीं बताया है कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार क्यों टूटा.
बिजी रूट है सियालदह-डंकुनी कॉरिडोरसियालदह-डंकुनी कॉरिडोर कोलकाता मेट्रोपॉलिटन इलाके के सबसे व्यस्त सबअर्बन रेल रूट में से एक है. यहां से हर दिन हजारों ऑफिस जाने वाले लोग, छात्र और रोजाना सफर करने वाले यात्री गुजरते हैं. अचानक सेवाएं रुकने की वजह से कई यात्रियों को स्टेशनों पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. कुछ लोगों ने अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट के दूसरे साधनों का सहारा लिया.
वीडियो: अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में मेकर्स 'बाहुबली', 'पुष्पा 2' का कौन-सा फॉर्मूला अपनाएंगे?












