The Lallantop

अनशन खत्म कर लौट रहे सोनम वांगचुक बोले- वंदे भारत का सफर शानदार, लेकिन सरकार वापस ले FIR

Sonam Wangchuk Praises Vande Bharat: लद्दाख लौट रहे सोनम वांगचुक ने वंदे भारत और चिनाब ब्रिज की तारीफ करते हुए सरकार से छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की अपील की है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली से लद्दाख लौटते ही सोनम वांगचुक का बड़ा बयान

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के आमरण अनशन के बाद अपना संघर्ष समाप्त कर लद्दाख वापसी की घोषणा की और इस दौरान उन्होंने देश की रेलपरिवहन प्रणाली की सराहना करते हुए एक वीडियो साझा किया।
  • उनके आमरण अनशन के पीछे शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग थी, विशेषकर संसद में हाल ही में लाए गए पेपर लीक और परीक्षाओं में धोखाधड़ी रोकने वाले बिल के संदर्भ में, साथ ही छात्रों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की अपील भी थी।
  • इस घटना के बाद वांगचुक ने सरकार से छात्र प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आग्रह किया है, जिससे युवाओं का भरोसा पुनः स्थापित हो और शिक्षा सुधार व्यापक रूप में लागू हो सके।

दिल्ली में 26 दिनों तक चला लंबा आमरण अनशन खत्म करने के बाद मशहूर शिक्षाविद और पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अब अपने घर लद्दाख लौट रहे हैं. वापसी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो देश की बदलती तस्वीर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

वांगचुक ने इस वीडियो में वंदे भारत ट्रेन के सफर और दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का जिक्र करते हुए भारतीय रेलवे की जमकर सराहना की है. हालांकि, इस तारीफ के साथ ही उन्होंने सरकार को उसका पुराना वादा भी याद दिलाया है. खबर पर आगे बढ़ने से पहले एक नजर सोनम वांगचुक के उस वीडियो पर डाल लेते हैं.

Advertisement

चिनाब पुल की तारीफ

सोनम वांगचुक ने वीडियो में कहा कि वे लद्दाख के लिए निकल रहे हैं तो रेलगाड़ी से सफर कर रहे हैं, जो उनका सबसे पसंदीदा साधन है. दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का यह उनका पहला अनुभव था और वे चिनाब नदी पर बने अद्भुत पुल को देखना चाहते थे.

उन्होंने इसे बेहद खूबसूरत अनुभव बताया और कहा कि उन्हें अपनी रेल पर गर्व है. कश्मीर में एक दिन का विश्राम करने के बाद वे साफ हवा-पानी से नई ऊर्जा लेकर अपने गृह क्षेत्र लद्दाख के लिए आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें: असम में बाढ़ का तांडव: 75 मौतें और लाखों बेघर, पूर्वोत्तर के जलप्रलय के पीछे की क्लाइमेट मिस्ट्री

Advertisement

सरकार को याद दिलाया वादा

इस वीडियो का सबसे बड़ा हुक पॉइंट वो अपील है जो उन्होंने सरकार से की है. संसद में पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए आए नए बिल पर संतोष जताते हुए वांगचुक ने कहा कि सुधार केवल एग्जाम तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि पूरी शिक्षा प्रणाली में होने चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि वो छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले. उन्होंने याद दिलाया कि लिखित समझौतों के तहत यह तय हुआ था कि प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर कोई एफआईआर या कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, इसलिए सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए ताकि युवाओं में भरोसा कायम हो सके.

वीडियो: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जानिए अब आगे क्या करेगी CJP

Advertisement