क्या आपने बॉलीवुड की थ्रिलर मूवी 'दृश्यम' देखी है. वही मूवी जिसमें अजय देवगन का किरदार विजय एक हत्या को अंजाम देता है. इसके बाद वो लाश को उसी पुलिस थाने में गाड़ देता है, जहां इस केस की जांच चल रही होती है. अब ऐसा ही एक मामला गुजरात के जामनगर से आया है. जामनगर पुलिस ने जिग्नेश नाम के शख्स के रहस्यमय ढंग से गायब होने का केस सुलझा लिया है. कथित तौर पर हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी. दो साल तक सच छिपाने के लिए लाश को एक इंडस्ट्रियल यूनिट के फर्श के नीचे दफना दिया था.
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव दफनाया, परिवार से कहा- 'वो तो ऑस्ट्रेलिया में हैं'
गुजरात के जामनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी को दफन कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की कहानी रच दी.

हालांकि, परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपी पत्नी ने अपने पति के कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की कहानी भी गढ़ी थी. मृतक का परिवार दो साल तक इसे सच मानकर जीता रहा.
परिवार को लगा, बेटा ऑस्ट्रेलिया में हैइस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मरने वाले के घर वालों को 2 साल तक इसकी भनक नहीं लगी कि जिग्नेश मर चुका है. उन्हें यही लगता रहा कि बेटा ऑस्ट्रेलिया में है और काम कर रहा है. पुलिस का दावा है कि उसे साइनाइड जहर देकर मारा गया और डारेड GIDC इलाके में एक फैक्ट्री के फर्श के नीचे करीब 12 फीट की गहराई में गाड़ दिया था.
यह साजिश तब खुली जब ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक रिश्तेदार ने जिग्नेश का स्थानीय कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगीं. इससे परिवार को शक हुआ. इसी शक के चलते आखिरकार जिग्नेश की पत्नी पृथ्वी और उसके कथित साथी नीलेश को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि उस जगह से मिले कंकाल को DNA जांच के लिए भेजा गया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि कंकाल की पहचान पक्की होने के बाद हत्या और सबूत मिटाने समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
शादी से पहले था अफेयररिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी और नीलेश जिग्नेश से शादी से पहले रिश्ते में थे और कथित तौर पर बाद में भी यह रिश्ता जारी रहा. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने जिग्नेश की शराब में साइनाइड मिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिर वे कथित तौर पर उसके शव को डेयर जीआईडीसी की एक फैक्ट्री में ले गए, लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को फर्श के नीचे दबा दिया.
जांच टीम ने आरोप लगाया कि पृथ्वी ने जिग्नेश के परिवार को बताया कि वह काम के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया है. पुलिस का कहना है कि इस दावे से लगभग दो साल तक शक बरकरार रहा. जांच में तब तेजी आई जब जिग्नेश के भाई अशोक मावड़िया को कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान उसका कोई पता नहीं चला और उन्होंने सिटी बी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान, पृथ्वी ने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया है. उस जगह का भी खुलासा किया जहां शव को दफनाया गया था.
(यह भी पढ़ें: पति के टुकड़े कर किचन में गाड़ दिए, बच्चों को पता ही नहीं मां ने पिता के साथ क्या किया)
खुलासे के बाद, सहायक पुलिस कमिश्नर प्रतिभा के नेतृत्व में सिटी बी पुलिस ने डेयर जीआईडीसी में फैक्ट्री परिसर में खुदाई शुरू की और कंकाल के अवशेष बरामद किए. माना जा रहा है कि ये जिग्नेश का कंकाल है. फिलहाल अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है.
वीडियो: नवरात्रि में दिखे डॉनल्ड ट्रंप और ऑपरेशन सिंदूर थीम के पंडाल, नीला ड्रम क्यों चर्चा में?













