The Lallantop

'डराने की कोशिश हुई तो मिलेगा जवाब', एयरगन लेकर क्यों घूम रहे TMC सांसद कीर्ति आजाद?

Kirti Azad airgun: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर 30 मई को हमला हुआ था, जिसमें वो घायल हो गए थे. हमले का आरोप BJP समर्थकों पर लगाया गया था. अब कीर्ति आज़ाद अपनी सुरक्षा के लिए एयरगन लेकर घूम रहे हैं. उन्होंने इसे लेकर सब बताया है.

Advertisement
post-main-image
कीर्ति आज़ाद के पास है एयरगन. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कीर्ति आजाद ने कहा कि उनकी सरकारी सुरक्षा हटा दी गई है और वे अब खुद अपने साथ एयरगन लेकर घूम रहे हैं ताकि किसी हमलावर से बचा जा सके।
  • TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर 30 मई को हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी, जिसके कारण कीर्ति आजाद ने अपनी सुरक्षा स्वयं संभालने का निर्णय लिया।
  • इस घटना के बाद कीर्ति आजाद ने TMC नेताओं और उनके परिवार पर हमलों की बात कही, जिससे उनकी सुरक्षा की स्थिति पर ज़ोरदार चर्चा हुई और वे खुद सुरक्षा उपाय कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आज़ाद अपनी सुरक्षा की तैयारी खुद कर रहे हैं. मतलब कोई Z+, Y+ और VIP सुरक्षा नहीं, बल्कि अपने साथ एयरगन लिए घूम रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार ने तो सिक्योरिटी छीन ली है. अब खुद ही अपना प्रोटेक्शन लेकर चलते हैं.

Advertisement
क्यों लेकर घूम रहे एयरगन?

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर 30 मई को हमला हुआ था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हमले का आरोप BJP समर्थकों पर लगाया गया था. उसी सिलसिले में कीर्ति आज़ाद अपनी सुरक्षा के लिए एयरगन लेकर घूम रहे हैं. आजतक से जुड़े जितेंद्र सिंह ने उनसे बात की. उन्होंने कहा, 

‘कहीं कोई गुंडा वगैरह आ गया तो उससे बचने के लिए मैं ऐसा कर रहा हूं. मेरी सिक्योरिटी हटा ली गई, लेकिन मैं तो एक पूर्व अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर भी हूं. मेरी लोकप्रियता हर जगह है. कई सांसदों के घरवालों के साथ तो बदसलूकी भी की गई.’

Advertisement

यहां कीर्ति आज़ाद ने BJP सांसद निशिकांत दुबे का भी ज़िक्र किया. आरोप लगाया कि TMC के सांसदों को खरीदा जा रहा है. और ये काम चल रहा है निशिकांत दुबे के घर पर. इस आरोप पर निशिकांत दुबे ने चुटकी ले ली. 

ये भी पढ़ें: मंदिर जाने वाली बात पर कीर्ति आजाद को गंभीर का जवाब, बोले- ‘ऐसे बयान टीम को नीचा दिखाते हैं’

निशिकांत ने क्या जवाब दिया? 

निशिकांत ने कहा कि अगर कीर्ति आज़ाद चाहें तो उनके घर आकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं. उन्होंने लिखा,

Advertisement

‘आपका अधिकार और कर्तव्य दोनों है कि आप भी मेरे घर के बाहर या अंदर आकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं. पहली बात मैं आपके साथ 10 साल तक भाजपा का सांसद रहा हूं. आपके पिताजी मेरे अभिभावक थे. दूसरी बात मैं आपका सांसद हूं. आपका पुश्तैनी गांव मेरे लोकसभा गोड्डा में है. आपके बूथ से हमेशा तक मुझे 99 प्रतिशत वोट मिलता है. इसलिए इस अधिकार का आप इस्तेमाल करिए.’

TMC में बगावत चल रही है. पार्टी दो टुकड़ों में बंट चुकी है. और TMC के कुछ लोग BJP में आ गए हैं. बगावत करने वाले नेताओं पर कीर्ति आजाद बोले कि वही नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो खुद पहले से भ्रष्टाचारी हैं. कीर्ति आज़ाद ने इसी के साथ ये भी आरोप लगाया कि TMC के लोगों पर BJP समर्थक हमला कर रहे हैं. और इसलिए प्रोटेक्शन के लिए वो अपने साथ एयरगन लेकर घूम रहे हैं.

वीडियो: टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद पर संसद में ई-सिगरेट पीने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो

Advertisement