The Lallantop

'मोदी से पहले अमित शाह से मिलूंगा', इरफान लल्लनटॉप न्यूजरूम में क्या-क्या बोले?

जंतर-मंतर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर चर्चा में आए इरफान से राहुल गांधी ने उनके घर जाकर मुलाकात की. इरफान ने मजदूरों के मुद्दे उठाए और कहा कि अगर मौका मिला तो प्रधानमंत्री मोदी से पहले वह अमित शाह से मिलकर पुलिस व्यवस्था पर बात करना चाहेंगे.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने 'वायरल मैन' इरफान से मुलाकात की. इसके बाद इरफान लल्लनटॉप के न्यूजरूम तक आए और काफी बातें कीं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इरफान, जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए वायरल हुए, की राहुल गांधी से मुलाकात हुई जिसमें उन्होंने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी सुधारने की अपील की।
  • इरफान की लोकप्रियता सोशल मीडिया और ‘दी लल्लनटॉप’ की रिपोर्ट के कारण बढ़ी, साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में मजदूर वेतन में असमानता को मुद्दा बनाया है।
  • मुलाकात के बाद इरफान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की बात कही, लेकिन पहले अमित शाह से मिलने और पुलिस की लापरवाही पर मुद्दा उठाने की इच्छा जताई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ते इरफान याद होंगे. सोशल मीडिया के जरिए अब वो घर-घर में मशहूर हो गए हैं. इतने ज्यादा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इरफान से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए.

Advertisement

इस मुलाकात में राहुल और इरफान के बीच कई सारे विषयों पर बातचीत हुई. इरफान ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से अलग-अलग राज्यों में मजदूरों को मिलने वाले कम मेहनताने पर सुधार को लेकर अपील की. उन्होंने ये भी बताया कि राहुल गांधी के बाद क्या वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं या नहीं?

जब इरफान से मिले राहुल गांधी

इरफान ने प्रियंका गांधी से फोन पर हुई बात को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई. वो क्या थी जानेंगे, लेकिन पहले ये जान लेते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने इस मुलाकात के बारे में क्या कहा है.

Advertisement

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इरफान से मुलाकात की तस्वीरें लगाई हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, 

इरफान से मुलाकात हुई. दिल्ली की बस्ती का एक युवा, जिसकी सोच उसके हालात की मोहताज नहीं है. संविधान की उसकी समझ, देश के प्रति उसका नजरिया और सीखने की उसकी इच्छा यही बताती है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवाओं में बसती है. इरफान जैसे लाखों युवा ही देश की असली उम्मीद हैं. जिज्ञासु, संवेदनशील और अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग.

कांग्रेस ने भी फोटो पोस्ट की

कांग्रेस ने इरफान की राहुल के साथ तस्वीरों को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, 

Advertisement

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद इरफान से मुलाकात की. बड़ी ही साफगोई और ईमानदारी से युवाओं का दर्द और उम्मीदें सामने रखने वाले इरफान में आपको हर वो नौजवान दिखेगा, जो इस सरकार से नाउम्मीद हो चुका है. हमारा इरफान जैसे हर एक युवा से वादा है. हम साथ मिलकर ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जहां मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान, समानता और अवसर की कोई कमी नहीं होगी.

rahul
राहुल गांधी के साथ इरफान.

बता दें कि दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले इरफान पहली बार ‘दी लल्लनटॉप’ से जुड़े रजत पांडेय की एक रिपोर्ट से चर्चा में आए थे. इसके बाद वो जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में भी दिखे. संविधान की प्रस्तावना पढ़ते उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग के लोगों के लिए, शिक्षा, सेहत और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उनकी बातों और समझ की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई.

rahul gandhi
इरफान से बात करते राहुल गांधी.
लल्लनटॉप के न्यूजरूम में क्या बोले?

राहुल से मिलने के बाद इरफान दी लल्लनटॉप के न्यूजरूम में भी आए. इस दौरान उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से उनकी क्या बात हुई. इरफान ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. आज नहीं तो कल वो सत्ता में होंगे. ऐसे में उन्होंने उनसे अपील की कि वो अलग-अलग राज्यों के मजदूरों को लेकर कुछ काम करें. मजदूरों के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मजदूरी है. ऐसे में उन्हें चाहिए कि वो पूरे देश में एक मजदूरी लाएं. इसके लिए सिर्फ कानून नहीं चाहिए. जमीन पर भी इसका असर होना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः GEN-Z ने प्रोटेस्ट में जिस 'वास्तेगुना हुइया' पर खूब की रीलबाजी, उसका मतलब जानते हैं?

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने फोन लगाकर प्रियंका गांधी से उनकी बात कराई. प्रियंका ने उनसे कहा कि राहुल मेरी बात नहीं मानते. इनसे कहो कि ये शादी कर लें. इरफान ने बताया कि वो नहीं चाहते कि राहुल शादी न करें. 

नरेंद्र मोदी से मुलाकात के सवाल पर इरफान ने कहा कि वैचारिक मतभेद हमारे रहेंगे, लेकिन राष्ट्रहित मिलना हुआ तो पीएम मोदी से भी मिलेंगे. फिर उन्होंने करेक्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी से नहीं, पहले वो अमित शाह से मिलना चाहेंगे. उनसे कहेंगे कि आपकी पुलिस लापरवाह है. नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत को हल्के में लेती है. 

इरफान ने कहा कि 12 साल के बच्चे को पता है, गांजा-भांग कहां मिलता है. लेकिन सिर्फ पुलिस को ही वो जगह पता नहीं होती. शिकायत पर भी वो उनकी बात नहीं सुनती.

वीडियो: CJP Protest हुआ खत्म, अमित शाह से राहुल गांधी ने क्या पूछ लिया?

Advertisement