The Lallantop

महिला की स्कूटी हाथी से टकरा कर दांत में फंसी, छुड़ाने में टुकड़े हो गए

एक महिला टीचर सुबह अपने स्कूल जा रही थीं. तभी अचानक जंगल से एक हाथी सड़क पर निकल आया. वह रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था. हाथी महिला टीचर की स्कूटी से टकरा गया.

Advertisement
post-main-image
स्कूटी से टक्कर के बाद हाथी का दांत टूट गया. (फोटो- India Today)

उत्तराखंड के खटीमा में महिला टीचर की स्कूटी से एक हाथी टकरा गया. इस टक्कर से हाथी का दांत स्कूटी की हेडलाइट में फंस गया. छुड़ाने की कोशिश में हाथी का दांत टूट गया. उसके दांत के तीन टुकड़े हुए हैं. वहीं महिला टीचर बेहोश हो गई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े राजेश छाबड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल महिला की पहचान निकिता कापड़ी के रूप में हुई है. वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं. सुबह पौने सात बजे के आसपास निकिता स्कूल जा रही थीं. उसी समय ये घटना हुई. वन विभाग के अधिकारी हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि ये हादसा खटीमा में चकरपुर बनखंडी मंदिर के पास हुआ. 

एक महिला टीचर सुबह अपने स्कूल जा रही थीं. तभी अचानक जंगल से एक हाथी सड़क पर निकल आया. वह रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था. हाथी महिला टीचर की स्कूटी से टकरा गया. इसके बाद हाथी ने गुस्से में स्कूटी को डैमेज करने की कोशिश की. इस कोशिश में उसका दांत टूट गया. उसके दो टुकड़े सड़क पर मिले. 

Advertisement

निकिता ने बताया कि उनकी स्कूटी हाथी की सूंड से लगी, जिसके बाद उसका दांत हेडलाइट में फंस गया. हाथी ने दो-तीन बार स्कूटी को पटका. इस दौरान वह बेहोश हो गईं. फिर भी हाथी उन्हें नुकसान पहुंचाए बिना चला गया. निकिता ने कहा कि जब उन्हें होश आया तो वह हॉस्पिटल में थीं. 

अस्पताल में भर्ती निकिता

खटीमा के जिस स्कूल में निकिता कापड़ी पढ़ाती हैं, वहां के लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं. उनका कहना है कि इस घटना के बाद भी निकिता घबराई नहीं. उनके बेहोश होने के बाद कुछ भी हो सकता था. हाथी अगर ज्यादा गुस्से में होता तो किसी अनहोनी की भी आशंका थी लेकिन इन सबके बावजूद वह घटना के बाद घबराई हुई नहीं लगीं. निकिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी सेहत में काफी सुधार है. हालांकि, अभी कुछ और दिन वो अस्पताल में भर्ती रहेंगी.

हाथी का क्या हुआ?

वन अधिकारी हरीश सिंह बिष्ट का कहना है कि हाथी की खोजबीन की जा रही है. हाथी घायल तो नहीं हुआ है. लेकिन उसका दांत जरूर टूटा है. उसे खोजने के लिए जंगल में कैमरे लगाए गए हैं. हाथी को ट्रेस करके उसका इलाज कराया जाएगा.

Advertisement

वीडियो: यूपी में बिजली कटौती को लेकर कहां-कहां हंगामा हुआ?

Advertisement