पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए और चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं. अब मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता और उसके भाई के बयान ने इस केस में एक नया एंगल जोड़ दिया है. सिया के परिवार ने दावा किया है कि दोनों के बीच रिलेशनशिप जैसी कोई बात नहीं थी, सिर्फ दोस्ती थी. परिवार का यह भी कहना है कि सिया की सहमति से शादी तय हुई थी.
चेतन पर पहले से ही केतन को था शक! सिया के परिवार ने जान-बूझकर छुपाई अफेयर की बात?
पुणे के केतन मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. सिया के परिवार ने दावा किया है कि उसकी मर्जी से ही रिश्ता तय हुआ था. सिया के परिवार ने चेतन के साथ रिश्ते की जानकारी से भी इनकार किया है और कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त थे.


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिया के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी सिया और चेतन रिलेशनशिप में नहीं थे, बल्कि सिर्फ अच्छे दोस्त थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि केतन अग्रवाल को भी सिया और चेतन की दोस्ती के बारे में पूरी जानकारी थी. इसी बीच, सिया के भाई साहिल गोयल ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि उसकी बहन ने उसकी कसम खाकर कहा था कि वो केतन से शादी करने के लिए तैयार है. साहिल का कहना है कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सिया और चेतन के बीच कोई अफेयर था.
साहिल को लेकर भी कई सवालपुलिस सिर्फ साहिल के बयान पर भरोसा नहीं कर रही है. जांच एजेंसियां अब उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं. उसे अभी तक आधिकारिक तौर पर आरोपी नहीं बनाया गया है. घटना से पहले और बाद में उसके व्यवहार को लेकर पुलिस के मन में कई सवाल हैं. जांच में सामने आया है कि सिया, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने अपनी हिचकिचाहट के बारे में साहिल को बताया था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि साहिल को सिया और चेतन के कथित प्रेम संबंध की जानकारी पहले से थी.
इसी बीच, एक कार ड्राइवर ने जांच टीम को दिए बयान में दावा किया है कि शादी से पहले की एक ट्रिप के दौरान जब सिया ने जाने से मना कर दिया था, तब साहिल ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाया. इसके अलावा, रास्ते में केतन का पासपोर्ट फाड़े जाने की कथित घटना के दौरान भी साहिल के चुप रहने और कोई विरोध न करने को पुलिस संदेह की नजर से देख रही है. जांच में ये भी सामने आया कि सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि खुद केतन अग्रवाल को भी शादी से पहले कुछ गड़बड़ी का एहसास होने लगा था.
यह भी पढ़ें: केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद लोहागढ़ किले में टूरिस्टों की भीड़, हर किसी को 'सिया पॉइंट' देखना है
केतन को सिया पर शक थाइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केतन ने अपने परिवार से पूछा था कि क्या सिया का बैकग्राउंड ठीक से चेक किया गया है. उसे शक था कि सिया का किसी और के साथ अफेयर है. उसका कहना था कि सिया का फोन अक्सर बिजी रहता था और बातचीत के दौरान वह बार-बार चेतन चौधरी का जिक्र करती थी. यही वजह थी कि उसका शक लगातार बढ़ता जा रहा था. जांच में ये भी सामने आया कि केतन, सिया के व्यवहार को लेकर परेशान रहने लगा था. केतन के पिता ने पुलिस को बताया कि सिया छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करती थी. पुलिस के मुताबिक,
केतन ने अपने पिता को बताया था कि जब भी वो सिया को फोन करता था तो उसका फोन बिजी रहता था. बातचीत के दौरान सिया अक्सर चेतन चौधरी का जिक्र करती थी.
क्या है पूरी घटनासिया और केतन की इसी साल फरवरी में सगाई हुई थी और दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन 18 जून को लोहागढ़ फोर्ट पर केतन की मौत हो गई. आरोप है कि उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उसे किले से धक्का देकर हत्या कर दी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 18 जून की वारदात नाकाम हो जाती, तब भी आरोपियों के पास एक बैकअप प्लान तैयार था. पुलिस जांच में सामने आया है कि पहली बार 14 जून को केतन की हत्या की कोशिश की गई थी. आरोप है कि उस दिन सिया ने केतन को धक्का भी दिया था, लेकिन वह झाड़ियों के सहारे बच गया. जब केतन ने वजह पूछी, तो सिया ने कहा कि उसने सांप से बचाने के लिए धक्का दिया था.
चार दिन बाद 18 जून को सिया एक बार फिर केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई. आरोप है कि चेतन भी कुछ दूरी पर पहले से मौजूद था. पुलिस के मुताबिक, सिया ने मैदान में बैठकर कथित तौर पर चेतन को इशारा किया, जिसके बाद उसने पीछे से आकर केतन को धक्का दे दिया.
यह भी पढ़ें: केतन हत्याकांड की आरोपी सिया के भाई को ₹10 करोड़ का नोटिस
परिवार को सिया पर शक हुआकेतन की मौत के बाद उसके परिवार को सिया का व्यवहार संदिग्ध लगा. परिवार के मुताबिक, कई सवालों के जवाब सिया नहीं दे पाई. इसके बाद पुलिस का शक गहरा हो गया. पूछताछ के बाद सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल कोर्ट ने दोनों की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. पुलिस ने कोर्ट के सामने 18 ऐसे प्वाइंट्स रखे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जानी है.
फिलहाल, लोनावला रूरल पुलिस साहिल गोयल के बयानों का डिजिटल और फिजिकल एविडेंट से मिलान कर रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि उसकी गवाही इस पूरे केस की कई अहम कड़ियों को जोड़ सकती है. दूसरी ओर, पुलिस ने सिया और केतन को अलग-अलग समय पर लोहागढ़ किले ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया है. डमी की मदद से पूरी घटना को समझने की कोशिश की गई. जांच टीम ने वारदात में इस्तेमाल हुई चेतन की स्कूटी, हुडी और हेडफोन भी जब्त कर लिए हैं. साथ ही, आरोपियों की गतिविधियों का मिलान करने के लिए पुलिस गैट एनालिसिस (Gait Analysis) तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है.
वीडियो: केतन मर्डर केस में सिया के वकील ने उनके ही भाई को 10 करोड़ का नोटिस भेजा















