‘स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जो छात्र स्कूल नहीं आए, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए.’ ये बयान है केरल के त्रिशूर जिले में ‘डॉ. राजू डेविस इंटरनेशनल स्कूल’ के मालिक का. उन्होंने छात्रों को लेकर ये विवादित बयान स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजा. स्कूल के मालिक का दावा है कि 15 अगस्त के दिन आधे से भी कम छात्र स्कूल आए थे.
तुम सब पाकिस्तान चले जाओ... 15 अगस्त को छात्रों के न आने पर स्कूल मालिक ने भेजा मैसेज
Thrissur News: डॉ. राजू डेविस इंटरनेशनल स्कूल के मालिक राजू डेविस ने छात्रों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट भेजा, जिसे सुनते ही छात्र संगठनों ने तगड़ा विरोध शुरू कर दिया.

स्कूल के मालिक का नाम है डॉ. राजू डेविस. उन्होंने स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप पर तीन वॉइस नोट भेजे. पहले मैसेज में उन्होंने विवादित बयान दिया. जब विवाद बढ़ गया, तब उन्हें सफाई पेश करने के बाद माफ़ी भी मांगनी पड़ी. आजतक से जुड़ीं शिबिमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. राजू डेविस ने कहा,
‘मैंने एक लाख रुपये लगाकर हर रूट पर बसें चलवाईं ताकि उस दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल पहुंच सकें. मैं चाहता था कि छात्र देखें कि इस दिन का कितना महत्व होता है. लेकिन आधे से ज्यादा पेरेंट्स ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. अब वो मुझे लिखित में सफाई देंगे. मैं उन्हें कल से स्कूल के अंदर घुसने नहीं दूंगा. उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए, वो यहां रहना डिज़र्व नहीं करते.’
जब स्कूल के मालिक का वॉइस नोट वायरल हुआ तब पेरेंट्स और छात्र संगठनों ने विरोध किया. स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) और कांग्रेस स्टूडेंट विंग (KSU) ने राजू डेविस के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया. रिपोर्ट बताती है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जबरन सड़क से हटाया और हिरासत में ले लिया.
ये भी पढ़ें: SSC परीक्षा रद्द होने के खिलाफ दिल्ली में जबरदस्त प्रोटेस्ट, नीतू मैम भी छात्रों के साथ
वॉइस नोट भेजकर मांगी माफ़ीप्रदर्शन के बाद स्कूल व्हाट्सऐप ग्रुप पर राजू डेविस का दूसरा वॉइस नोट आया. इसमें उन्होंने अजीब तरह की सफाई पेश की. कहा,
‘मैंने ये नहीं कहा कि कोई अपने धर्म की वजह से देश छोड़ कर चला जाए. मैंने उनसे सूडान, बांग्लादेश और अरब देश जाने को नहीं कहा. पाकिस्तान का नाम इसलिए लिया क्योंकि 1947 बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान भारत का दुश्मन देश है.’
रिपोर्ट के मुताबिक, राजू डेविस ने इसके बाद एक और मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने अपनी बात के लिए माफ़ी मांग ली.
वीडियो: केरल: त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के इन स्टूडेंट्स का डांस इतना चर्चा में क्यों है?










