The Lallantop

सीएम विजय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कीं, पुलिस ने DMK विधायक को अरेस्ट कर लिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर DMK के पूर्व मंत्री और विधायक अनिता आर. राधाकृष्णन को अरेस्ट किया गया है. मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद ये कार्रवाई हुई है.

Advertisement
post-main-image
MLA राधाकृष्णन ने सीएम विजय के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं (PHOTO- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु पुलिस ने DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया।
  • यह मामला 20 जून को तिरुचेंदूर के अठूर इलाके में एक जनसभा में विधायक द्वारा सीएम विजय के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण शुरू हुआ था।
  • मद्रास हाई कोर्ट ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दल ने राज्य सरकार पर आलोचना की है।

TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. ये टिप्पणी DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन ने की थी. केस दर्ज होने के बाद राधाकृष्णन ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन मद्रास हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद 3 जुलाई को तमिलनाडु पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक अनिता आर राधाकृष्णन को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 20 जून का है. इस दिन तिरुचेंदूर के पास अठूर इलाके में एक जनसभा में DMK विधायक अनिता आर राधाकृष्णन भाषण दे रहे थे. यह सभा पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की जयंती के मौके पर आयोजित की गई थी. पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि DMK विधायक ने इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. विधायक अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट गए थे. लेकिन हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट के इनकार करने के कुछ ही समय बाद पुलिस ने अनिता आर राधाकृष्णन को गिरफ्तार कर लिया.

विधायक ने क्या टिप्पणी की थी?

आरोप है कि विधायक अनिता आर राधाकृष्णन ने सीएम विजय के लुक और फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में उनके आने का मजाक उड़ाया था. कुछ रोज पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान विधानसभा में DMK विधायक एस ऑस्टिन और सीएम विजय के बीच बहस हुई थी. पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक इस बहस का जिक्र करते हुए राधाकृष्णन ने सभा में कहा,

Advertisement

'भाई ऑस्टिन ने मुख्यमंत्री की ओर उंगली उठाई और उनसे पूछा, क्या आप अपना मुंह खोलकर कुछ नहीं बोलेंगे? वे फंसे हुए लग रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे वे सोच रहे हों कि मैं यहां कैसे फंस गया? घर पर एक एक्ट्रेस के साथ कितना खुश था. अब यहां फंस गया हूं.’

यह भी पढ़ें: थलपति विजय ने पेरियार की नास्तिकता को नकारा, बोले- ‘हम भगवान को मानने वाले’

गिरफ्तारी पर क्या बोली DMK?

गिरफ्तारी पर रिएक्शन देते हुए DMK की सांसद कनिमोझी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष पर दबाव बना रही है जो कि बहुत निंदनीय है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कनिमोझी ने लिखा उन्होंने आरोप लगाया कि राधाकृष्णन को उनके चुनाव क्षेत्र में विकास कार्यों का इंस्पेक्शन करते समय गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने लिखा,

Advertisement

‘तानाशाह सरकार की पुलिस द्वारा थूथुकुडी दक्षिण जिले के DMK सचिव और पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की जाती है. विपक्षी विधायक को उनके निर्वाचन क्षेत्र में निरीक्षण कार्य के दौरान इस तानाशाह सरकार ने पूरी तरह से अराजक तरीके से गिरफ्तार किया है. DMK ऐसी दमनकारी हरकतों के आगे कभी नहीं झुकेगी.’

kanimozhi tweet
कनिमोझी का ट्वीट (PHOTO-X)

वहीं, मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस जीके इलानथिरायन ने राधाकृष्णन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि एक मौजूदा विधायक के तौर पर उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए थे.

वीडियो: CM विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर की टिप्पणी, BJP भड़की

Advertisement