The Lallantop

मठाधीश मल्लिकार्जुन मुत्या ने छोटी बच्ची से की गंदी हरकत? लोग भड़के, मां-बाप को कुछ गलत नहीं लगा

Karnataka godman kisses minor: कर्नाटक के यादगीर जिले में खुद को भगवान कहने वाले एक शख्स पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये केस एक वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया. इसमें शख्स बच्ची को कथित तौर पर किस करते हुए दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
30 साल के मल्लिकार्जुन मुत्या खुद को भगवान बताते हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

कर्नाटक के यादगीर जिले में खुद को ‘भगवान’ कहने वाले एक मठाधीश पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. नाम है मल्लिकार्जुन मुत्या. इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमरे में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं. उस समय बच्ची के माता-पिता भी उसी कमरे में मौजूद थे. इस क्लिप ने लोगों को भड़का दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े नागार्जुन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल के मल्लिकार्जुन मुत्या शाहपुर तालुक के रोजा मेहल गांव के ‘स्वयंभू’ बताए जाते हैं. वायरल वीडियो उनके ही मठ का है, जिसमें वह बच्ची को गोद में बैठा कर उसके पेरेंट्स से बात कर रहे हैं. इसी बीच नाबालिग को कथित तौर पर जबरदस्ती किस कर देते हैं.

वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक स्टेट कमीशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (KSCPCR) ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए यादगीर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा. कमीशन के निर्देशों के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारियों (DCPO) ने आश्रम का दौरा किया. महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाली बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए गए हैं. बच्ची की काउंसलिंग भी कराई गई. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता ने अपने बयानों में कहा कि वीडियो को उन्होंने ही रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उनका दावा है कि रोजा मेहल गांव के भगवान की हरकत में उन्हें कुछ गलत नहीं लगा. मगर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पाया कि बच्ची वीडियो में असहज लग रही थी, इसलिए उन्होंने केस दर्ज कर FIR की सिफारिश की.

यादगीर के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) ने बताया, “मल्लिकार्जुन मुत्या को नोटिस जारी किया गया है. हम जांच जारी रखेंगे. माता-पिता और लड़की ने अपने बयान दर्ज कराए हैं. उन्हें स्वयंभू के छूने में कुछ भी गलत नहीं लगा और उन्होंने खुद इसे रिकॉर्ड किया है.” 

फिलहाल, पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement
कौन हैं मल्लिकार्जुन मुत्या?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मल्लिकार्जुन अपने फॉलोअर्स के बीच ‘अप्पाजी’ के नाम से मशहूर हैं. नॉर्थ कर्नाटक और आस-पास के जिलों में कई भक्त उन्हें पूजते हैं. उन्हें ‘देवता’ मानते हैं. दावा है कि वे भक्तों के मन में क्या चल रहा है, ये पहले से बता देते हैं. उनके मन के शब्द पहले ही बोल देते हैं. पिछले चार-पांच सालों से वह सोशल मीडिया की वजह से लोगों के बीच फेमस हुए हैं.

वीडियो: असम में लड़की से गैंगरेप के मामले में लोगों ने पुलिस से क्या मांग की?

Advertisement