कर्नाटक में एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. मरने वालों में आरोपी की पत्नी, अपनी सास, पत्नी के दो भाई और दोनों की पत्नियों के साथ सात साल का एक बच्चा शामिल है. पुलिस को शक है कि एक ही शख्स ने इन सबकी हत्या की है. इसके बाद उसने शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. आरोपी की पहचान 52 साल के इंदुशेखर के रूप में हुई है. वो बेंगलुरु के राजाजीनगर में रहता है और कैब चलाता है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक सात साल के पुनीत का शव मिला है. बाकी छह लोगों के शवों की तलाश जारी है.
पत्नी-सास समेत परिवार के 7 लोगों को मौत के घाट उतारा, पहाड़ी पर जाकर फेंका शव
कर्नाटक में 52 साल के शेखर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात लोगों की हत्या का आरोप है. अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को अलग अलग जगह पर फेंका, ताकि पुलिस को चकमा दे सके.

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में शेखर की पत्नी सुनीता, उसकी सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, उनकी पत्नियां दिव्या और नलिनी और शिवकुमार का सात साल का बेटा पुनीत शामिल हैं. नॉर्थ के डिप्टी कमिश्नर बाबासाब नेमागौड़ा ने कहा है कि, ‘हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.’
कैसे सामने आया मामला?इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच के मुताबिक, शेखर ने दो दिनों के अंदर सुनीता के परिवार के सभी लोगों को एक-एक करके अपने घर बुलाया. आरोप है कि उसने पत्थर पीसने वाली सिल-बट्टे से उन सभी की हत्या कर दी. मामले का पता तब चला, जब नलिनी (आरोपी की पत्नी की भाभी) की मां ने बेंगलुरु के श्रीरामपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है. जांच के दौरान पुलिस को शेखर पर शक हुआ. उससे पूछताछ की गई, तो कथित तौर पर हत्याओं में उसकी भूमिका सामने आई.
पुलिस के मुताबिक, शेखर और सुनीता की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी. दोनों राजाजीनगर में एक इमारत की छत पर बने एक कमरे के घर में रहते थे. पुलिस को शक है कि, सुनीता का अपने मायके के लोगों से मिलना-जुलना शेखर को पसंद नहीं था. इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. परिवार के लोगों ने दोनों के बीच विवाद सुलझाने की कई बार कोशिश भी की थीं.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग में 'ऑल इज नॉट वेल', DG लेवल अधिकारी की रिपोर्टिंग को लेकर विवाद
नंदी हिल्स के पास शवों की तलाशपूछताछ के बाद पुलिस शेखर को नंदी हिल्स की पहाड़ियों के पास ले गई. वहां कई घंटे तक तलाशी चली. गुरुवार, 5 नवंबर को सात साल के पुनीत का शव मिला. पुलिस को शक है कि बाकी शव भी इसी इलाके में अलग-अलग जगहों पर फेंके गए हैं. पुलिस को आशंका है कि कुछ शव चामराजपेट हिल्स के पास भी फेंके गए हो सकते हैं. ये इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा है. इसलिए उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि शवों को नंदी हिल्स के पास कैसे ले जाया गया और कहां-कहां फेंका गया. मामले की जांच के लिए तीन असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है. यह टीम बाकी छह शवों को तलाशने में भी जुटी है.
वीडियो: क्या केंद्र सरकार UGC Rules 2026 पर फिर विचार करेगी?













