बेंगलुरु में एक बिजनेसनमैन पर अपने 22 साल के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कर्मचारी को अपनी 19 साल की बेटी के साथ घर में देख लिया था. इसके बाद उसने कर्मचारी की बुरी तरह पिटाई कर दी. कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कर्मचारी का नाम किरण था. वो केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला था. पिछले कुछ सालों से वो आरोपी कारोबारी आनंदराज की फैक्ट्री में काम कर रहा था.
बेटी के साथ कर्मचारी को कमरे में देखा, कारोबारी ने पीट-पीटकर वहीं मार डाला
बेंगलुरु में एक कारोबारी पर अपने कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ने कर्मचारी किरण को अपनी 19 साल की बेटी के साथ देख लिया था. इसके बाद उसने किरण की पिटाई की.

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बेटी और किरण के बीच कथित रिलेशनशिप की बात आनंदराज को हाल ही में पता चली थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह आनंदराज और उसकी पत्नी घर से निकले थे. उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि वे पूरे दिन घर से बाहर रहेंगे. बेटी पढ़ाई के लिए बेंगलुरु के पास एक दूसरे शहर में रहती है और छुट्टियों में घर आई हुई थी. लेकिन घर से निकलने के कुछ घंटे बाद ही आनंदराज और उसकी पत्नी वापस लौट आए. आरोप है कि वहां उन्होंने एक कमरे में किरण को अपनी बेटी के साथ देख लिया.
बेटी को एक रिश्तेदार के घर भेज दियापुलिस के मुताबिक, किरण को पीटने से पहले आनंदराज ने अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था. इसके बाद उसने किरण की बुरी तरह पिटाई की. किरण के शरीर पर कई चोटें आईं और वो बेहोश हो गया. फिर उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
यह भी पढ़ें: सब-इंस्पेक्टर 10 हजार की रिश्वत ले रहा था, विजिलेंस को देखते तालाब में कूदा, तैरकर पकड़ा
पहले से हत्या की योजना बनाने का शकइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि किरण की हत्या पहले से बनाई गई योजना के तहत की गई हो सकती है. जांच की जा रही है कि घटना के वक्त घर में कोई और भी मौजूद था या नहीं. दूसरी तरफ, किरण के ममेरे भाई प्रसाद ने भी दावा किया है कि हत्या का प्लान पहले से बनाया गया था. प्रसाद ने आरोप लगाया है कि, आनंदराज ने जानबूझकर किरण के भाई को इसी हफ्ते की शुरुआत में सामान पहुंचाने के काम से उत्तर प्रदेश भेज दिया था. प्रसाद के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया ताकि किरण घर में अकेला रहे और उसकी मदद के लिए कोई वहां मौजूद न हो. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: US मिडटर्म चुनाव हारे ट्रंप, अब इस बात पर अड़ गए













