कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने एक परिवार को उजाड़ दिया. जिले के तीर्थहल्ली इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा मजदूरों की झोपड़ी पर गिर गया, जिससे झोपड़ी पूरी तरह मलबे में दब गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे का पता लगते ही राहत और बचाव का काम चालू किया गया. रेस्क्यू टीम ने शवों को बाहर निकाल लिया है.
भूस्खलन में झोपड़ी दबी, सोते हुए परिवार के 3 लोगों की मौत
Karnataka Landslide: यह परिवार मूल रूप से कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगरु गांव का रहने वाला था. Shivamogga में पिछले दो सालों से परिवार के लोग इसी झोपड़ी में रह रहे थे.

यह हादसा रविवार, 2 अगस्त को तड़के शिवमोग्गा के तीर्थहल्ली स्थित इंदिरा नगर इलाके में हुआ. उस समय परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी के अंदर सो रहे थे. अचानक हुए भूस्खलन के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरी झोपड़ी मलबे में दब गई.
2 साल से झोपड़ी में रह रहे थेमलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत की. अभियान के दौरान टीम ने झोपड़ी के नीचे दबे परिवार के तीनों सदस्यों के शव बरामद किए. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), नागवेणी (28) और उनके 3 साल के बेटे संतोष के रूप में हुई है.
यह परिवार मूल रूप से कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगरु गांव का रहने वाला था. पिछले दो सालों से परिवार के लोग इसी झोपड़ी में रह रहे थे. मलनाड क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद लगभग रात 2:30 बजे यह लैंडस्लाइड हुई.
मलबे से शव बरामदपुलिस और अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया. टीमों ने मलबे में तब्दील हो चुकी झोपड़ी के नीचे फंसे परिवार के सदस्यों को ढूंढा. आखिरकार उनके शव मलबे से बाहर निकाल लिए गए.
यह भी पढ़ें: जब वायनाड के लोगों ने 'मौत' को आते देखा, भूस्खलन का वीडियो दहला देगा
द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मलनाड इलाके में भारी और लगातार बारिश के कारण पहाड़ी धंस गई, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ. पास की एक अन्य झोपड़ी में रह रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तीर्थहल्ली के जयचामराजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: दार्जिलिंग में भूस्खलन की वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है; NDRF ने कितनी राहत पहुंचाई?










