The Lallantop

इंस्टाग्राम पर 2400 फॉलोअर थे, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से लौटा तो 6 लाख हो गए, 'मेरे महबूब' रील वाले अभिनव की कहानी

Jantar Mantar पर हुए Cockroach Janata Party के Protest Isaac IRL के कंटेंट खुब वायरल हुए. पेज के मालिक 2400 फॉलोअर्स के साथ प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचे थे. वापसी में करीब 6 लाख फॉलोअर्स लेकर लौटे.

Advertisement
post-main-image
अभिनव CJP प्रोटेस्ट से वायरल हो गए. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रोटेस्ट हुआ जिसमें कंटेंट क्रिएटर अभिनव ने भाग लिया और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2400 से बढ़कर लगभग 6 लाख हो गए।
  • अभिनव ने प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया क्योंकि वे अनुभव के लिए गए थे, और वहां वायरल हुई उनकी रील्स में पुराने गानों का प्रयोग हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी पहचान बनी।
  • प्रोटेस्ट के बाद अभिनव के कंटेंट को पुलिस ने भी पहचाना, उनका अकाउंट कॉपीराइट कारणों से अस्थायी रूप से सस्पेंड हुआ, लेकिन बाद में रिस्टोर कर दिया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में कई कंटेंट क्रिएटर चमक गए. उनमें से एक हैं ‘Isaac IRL’ पेज वाले अभिनव. 19 साल के अभिनव भी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. जब वो प्रोटेस्ट में गए थे, तब उनके केवल 2400 फॉलोअर्स थे. अब जब वो प्रोटेस्ट से लौटे हैं तो करीब 6 लाख फॉलोअर्स कमा चुके हैं. अभिनव की कई सारी रीलें वायरल हुईं. वायरल रील्स में बच्चों के विरोध के प्रदर्शन, पुलिस से बात और Gen-z की वायरल बातें कई अन्य चीजें थीं. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनव ने एक बातचीत के दौरान कहा कि वो प्रोटेस्ट में सिर्फ ‘एक्सपीरिएंस के लिए’ गए थे. उन्होंने सोचा था कि वो बस कुछ वीडियो बनाएंगे और वापस आ जाएंगे लेकिन इससे उलट वहां जाकर उनकी जिंदगी ही बदल गई. 

पुराने गानों ने किया वायरल

अभिनव के वायरल रील की सबसे रोचक बात उनके गानों का सेलेक्शन था. वो अपनी रील में ट्रेंडिंग गानों के बजाय साल 1964 के गानों को लगाते थे. इनमें किशोर कुमार का आइकॉनिक गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ भी शामिल है. ऐसे गानों के सेलेक्शन पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई रील्स में ऐसे गाने देख चुके हैं. इसलिए उन्होंने प्रोटेस्ट के वीडियो में ऐसे गाने लगाने के बारे में सोचा. 

Advertisement

अभिनव ने बताया कि वो इस प्रोटेस्ट में ऐसे भी कंटेंट क्रिएटर्स से मिले, जिन्हें वो सिर्फ ऑनलाइन देखते थे. उन्होंने कहा, 

मैं पहले इन बड़े कंटेंट क्रिएटर्स को इसलिए मैसेज नहीं करता था क्योंकि मेरे फॉलोअर्स कम थे. मुझे ये भी लगता था कि मेरा कंटेंट अच्छा है.

पुलिस वाले भी ‘हाय-हेलो’ करते थे

अभिनव बताते हैं कि उनका कंटेंट इतना वायरल हो गया कि उन्हें पुलिस अधिकारी भी पहचानने लगे थे. वो भी उन्हें आते-जाते ‘हाय-हेलो’ करते थे. इस बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड हो गया था. अभिनव ने बताया कि इससे पहले जब उनके बहुत कम फॉलोअर्स थे, तब भी एक बार ऐसा हुआ था. उस समय भी वो डर गए थे, लेकिन इस बार 6 लाख फॉलोअर्स थे और उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया.

Advertisement

दरअसल, कॉपीराइट की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया था. अभिनव ने कहा,

मैं यही सोच रहा था कि मेरा कंटेंट ओरिजनल था, तो कॉपीराइट आया कैसे? 

हालांकि बाद में उनका अकाउंट रिस्टोर हो गया. अभिनव का इस प्रोटेस्ट को लेकर स्टैंड भी एकतरफा नहीं है. वो कहते हैं कि उन्होंने किसी को पत्थरबाजी करते हुए नहीं देखा. लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें फेंकते हुए जरूर देखा है. ये गलत है.

यह भी पढ़ें: घूमने के लिए ₹3 करोड़ के CTC वाली नौकरी छोड़ी, अब बताया उस एक साल की छुट्टी ने क्या दिया

‘पैरेंट्स को डर था’

अभिनव ने कहा कि वो किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं. अगर करते भी हैं तो वो यह बात नही करेंगे. हालांकि, प्रोटेस्ट का जो मुद्दा था, वो उसके साथ नजर आए. उन्होंने आगे बताया कि उनके प्रोटेस्ट में जाने को लेकर उनके पैरेंट्स काफी परेशान थे. उनकी मां को डर था कि पुलिस वाले उन्हें मारेंगे. हालांकि, कटेंट वायरल होने के बाद उनके पैरेंट्स का भी नजरिया बदल गया.

वीडियो: भारत के बाद पाकिस्तान में बनी 'कॉकरोच पार्टी,' शहबाज शरीफ की बढ़ी चिंता?

Advertisement