कर्नाटक के मांड्या जिले में भीख मांगने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कथित तौर पर उनके घर से 30 लाख से ज्यादा कैश मिला है. बताया जा रहा है कि महिला मस्जिद के बाहर भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करती थीं. कैश की गिनती करते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक के घर से मिले कैश को स्थानीय लोगों ने मस्जिद को सौंप दिया है.
मस्जिद के बाहर भीख मांगती थी, महिला की मौत के बाद घर में नोटों से भरे 30 बैग मिले
Mandya में एक भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला के घर से नोटों से भरे 30 से ज्यादा बैग मिले हैं. स्थानीय लोगों ने कैश को पास के ही मस्जिद को सौंप दिया है.

मृतक महिला की पहचान हूर उन्निसा के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, हूर अपनी बहन के साथ गुथालू इलाके के एक किराए के घर में रहती थी. दोनों बहनों ने शादी भी नहीं की थी. कुछ समय पहले हूर की बहन का निधन हो गया था. इसके बाद से ही वो उस मकान में अकेले रहने लगी थी.
बीमारियों की वजह से निधनमस्जिद के बाहर हूर लोगों से भीख में पैसे मांगती थीं. इसी से उनका गुजारा होता था. उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें बीमारियों ने भी घेर लिया. बीमारियों की वजह से रविवार, 23 अगस्त को उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने उनके ‘कफन-दफन’ की व्यवस्था की. इसके बाद कुछ स्थानीय लोग हूर के घर गए. यहां जो नजारा दिखा उससे सभी दंग रहे गए. दावा है कि हूर के घर से नोटों से भरे हुए 30 से ज्यादा बैग मिले. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये रकम 30 लाख से ज्यादा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी को लेकर बवाल, नॉर्थ ईस्ट और स्थानीय छात्राओं के बीच चले लात जूते और डंडे
20 बैगों में और कैशरिपोर्ट के मुताबिक, 8 से 9 लाख रुपयों की गिनती भी की गई है. जबकि, करीब 20 से ज्यादा बैगों में रखे कैश की गिनती करनी है. स्थानीय लोगों ने हूर के घर से मिले कैश को गुथालू स्थित मस्जिद को सौंप दिया है. स्थानीय नेताओं ने हूर के रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी है. साथ ही कहा कि उनके आने के बाद आगे की कैश की गिनती की जाएगी.
वीडियो: सतीश महाना राष्ट्रगान के बीच चले गए? Viral Video पर कांग्रेस ने घेरा










