The Lallantop

महाराष्ट्र में 3 मौतों को iPhone से जोड़ने पर भड़कीं रिश्तेदार, कहा- 'अफवाह मत फैलाओ'

Maharashtra family death tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत मामले में 'आईफोन वाले ऐंगल' को मृतक की एक रिश्तेदार ने अफवाह बताया है.

Advertisement
post-main-image
बताया गया है कि मृतक कुणाल एक साल पहले भी सुसाइड के इरादे से पहाड़ पर गया था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है, जिसमें कुणाल चांदवडे, उसकी मां संगीता और पिता मुरलीधर शामिल हैं।
  • मामले की पृष्ठभूमि में कुणाल ने कथित तौर पर फोन की EMI न चुकाने पर अपने माता-पिता से मदद मांगी थी, जिसे अस्वीकार करने पर वह पहाड़ पर चढ़ गया था।
  • संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने फोन की EMI से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए लोगों से अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की है और घटना के असली कारणों की जांच जारी है।

महाराष्ट्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में दावा किया गया था कि 18 साल के बेटे कुणाल चांदवडे को iPhone चाहिए था. ये भी कहा गया था कि कुणाल ने फोन ले लिया था. उसकी EMI चल रही थी. लेटेस्ट ईएमआई का पैसा कुणाल नहीं दे पा रहा था. उसने अपनी मां संगीता और पिता मुरलीधर से मदद मांगी. उन्होंने हेल्प करने से मना किया तो वह सुसाइड की धमकी देकर गुस्से में पहाड़ी पर चढ़ गया. तीन घंटे तक उसे सब मनाते रहे लेकिन 1 बजे के करीब बाप-बेटे और मां तीनों की पहाड़ से नीचे गिरकर मौत हो गई.

Advertisement

अब इस केस में नया अपडेट ये है कि इन दावों को संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि परिवार इस समय बेहद तकलीफ से गुजर रहा है लेकिन लोग ‘अफवाह’ उड़ा रहे हैं कि बेटे को फोन न दिलाने के कारण सभी की जान चली गई. जबकि सच्चाई कुछ और है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने कहा,  

संगीता चंदगुडे, कुणाल चांदवडे और मुरलीधर चांदवडे. वो कोई और नहीं बल्कि मेरी बड़ी बहन, मेरी बहन का बेटा और मेरे जीजा थे. उन तीनों को खोने के बाद हम किस हालत में हैं, यह सिर्फ हम ही जानते हैं.

Advertisement

पाटिल ने EMI और फोन से जुड़ी अफवाहों पर बात करते हुए कहा,

आपने वीडियो के जरिए अपनी राय दी है लेकिन आपको कुछ नहीं पता. आप हमें नहीं जानते. आपको इसके पीछे की सच्चाई के बारे में पता नहीं है. फिर भी आप झूठी कहानी फैला रहे हैं. क्या आपको एहसास है कि ये वीडियो मेरे माता-पिता को कितना दुख दे रहे हैं?"

पाटिल ने हाथ जोड़ते हुए लोगों की अपील की ऐसी ‘अफवाह’ न फैलाएं. क्योंकि अभी वे खुद नहीं जानते कि इन हालातों में खुद को कैसे संभालें. संगीता उनकी सबसे बड़ी बहन थीं. उनके 75 साल के माता-पिता ऐसे शब्दों का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे.

Advertisement

संगीता की बहन का कहना है कि कुणाल अपने मम्मी-पापा के अलग होने से बहुत परेशान था. वह अपने मम्मी-पापा को एक साथ लाना चाहता था. उन्होंने ये भी बताया कि कुणाल पढ़ाई में काफी अच्छा था. वह डॉक्टर बनना चाहता था. 

संगीता का YouTube जांच के दायरे में

मामले में बताया ये भी जा रहा है कि संगीता और मुरलीधर के बीच रिश्ते खराब थे. उन्होंने 6 साल पहले अपने एक बेटे को बीमारी की वजह से खो दिया था. तब से ही दोनों अलग रह रहे थे. मुरलीधर काम में व्यस्त रहते थे और महीनों तक घर नहीं आते थे. पिछले तीन महीने शहर से बाहर रहने के बाद वह सतारा में अपने परिवार के पास आए थे. 21 अगस्त को ये हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें: iPhone लेने की जिद में जान देने गया था कुणाल, बचाने गए मां-बाप की भी पहाड़ से गिरकर मौत हो गई

 घटना से एक दिन पहले संगीता ने अपने रिश्तों में परेशानी को शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. मराठी में बनाए वीडियो में उन्होंने कहा था,

“अपनी किस्मत उस इंसान को देने के लिए तैयार रहो जो तुम्हें महत्व देता हो. जो तुम्हारे प्यार को महत्व देता हो. अगर कोई इंसान तुम्हें महत्व नहीं देता, तुम्हारे प्यार को महत्व नहीं देता, तो ऐसे इंसान के लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है.”

संगीता अक्सर कुणाल के साथ अपने वीडियो रिकॉर्ड करती थी. पुलिस ने बताया कि मृतक एक साल पहले भी आत्महत्या के प्रयास से छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके के पहाड़ पर चढ़ गया था लेकिन पुलिस और अन्य लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया था. 

वीडियो: जोधपुर में CJP कार्यकर्ता पर हमला, नारे लगाते हुए थप्पड़ मारे, पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement