The Lallantop

लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट: कोर्ट ने आरोपी शिवम मिश्रा को बेल दी, वकील ने पुलिस को लपेट दिया

Kanpur Lamborghini Car Accident मामले में कोर्ट ने आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत दे दी है. इससे पहले कानपुर की ग्वालटोली थाने की पुलिस ने शिवम मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया था. वह पिछले 90 घंटे से फरार चल रहा था.

Advertisement
post-main-image
कानपुर के ग्वालटोल थाने की पुलिस ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया था. (इंडिया टुडे)
author-image
सिमर चावला

कानपुर के लैंबॉर्गिनी कार हादसे के आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत मिल गई है. ACMM कोर्ट ने पुलिस की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी को ये राहत दी है. शिवम मिश्रा को 20 हजार रुपये के अंडरटेकिंग और इतनी ही रकम के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपी को पुलिस की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है. शिवम मिश्रा के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को रिमांड देने से मना कर दिया है. उन्होंने बताया, 

शिवम मिश्रा को अब 20 हजार रुपये के अंडरटेकिंग और 20 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया जा रहा है. कोर्ट ने पुलिस की मंशा भांप ली थी. कोर्ट में इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर और सरकारी वकील से कई सवाल किए गए, जिनके जवाब उनके पास नहीं थे. पुलिस साफ तौर पर सरकार के दबाव में काम कर रही थी. पुलिस ने उसे गलत तरीके से गिरफ्तार किया था.

Advertisement

इससे पहले कानपुर की ग्वालटोली थाने की पुलिस ने शिवम मिश्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया था. वह पिछले 90 घंटे से फरार चल रहा था. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की जांच और मौजूद सबूतों के आधार पर की गई.

वहीं शिवम मिश्रा के वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी देते हुए कहा कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था. पुलिस ने उसे गलत तरीके से गिरफ्तार किया है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि गाड़ी ड्राइवर मोहन ही चला रहा था. शिवम अस्पताल में एडमिट था. पुलिस ने पारस अस्पताल से शिवम को गिरफ्तार किया है. हम कोर्ट के सामने अपनी दलील रखेंगे कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था.

क्या है कानपुर का लैंबॉर्गिनी हादसा

Advertisement

कानपुर में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क पर चलती रही, जिससे कई लोगों को चोटें आईं. यह मामला वीआईपी रोड के ग्वालटोली इलाके में 8 और 9 फरवरी की दरम्यानी रात को हुआ था. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी की टक्कर से कम से कम छह लोग घायल हुए थे. 

वीडियो: कानपुर के लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस में आरोपी शिवम मिश्रा के विवादों के पुराने रिकॉर्ड

Advertisement