The Lallantop

दिल्ली में टैटू बनवाने के बाद कानपुर की लड़की को हुआ HIV, डॉक्टर ने वजह बताई

Uttar Pradesh के कानपुर की एक महिला टैटू बनवाने के बाद HIV Positive हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, टैटू बनाते समय संक्रमित या बिना साफ की गई सुई का इस्तेमाल इस इंफेक्शन की वजह बना. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
टैटू बनवाने से पहले सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कानपुर की एक महिला को टैटू बनवाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर HIV संक्रमण पाया गया और उसका सरकारी अस्पताल में एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर में इलाज शुरू किया गया।
  • टैटू बनवाते समय संक्रमित या साफ न की गई सुई के उपयोग से HIV और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, जो इस महिला के मामले का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
  • इस घटना के बाद डॉक्टरों ने साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया है ताकि भविष्य में ऐसे संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके।
author-image
सिमर चावला

उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक महिला को टैटू बनवाना महंगा पड़ गया. टैटू बनवाने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इलाज के दौरान उसका HIV टेस्ट पॉजिटिव आया. डॉक्टरों का कहना है कि टैटू बनवाते समय इंफेक्टेड या ठीक से साफ न की गई सुई का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन का खतरा रहता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक से जुड़े सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन (जेनिटल इंफेक्शन) की शिकायत लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची थी. डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए HIV और हेपेटाइटिस-बी समेत जरूरी जांच कराई. रिपोर्ट में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई. महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसने कुछ समय पहले दिल्ली के एक टैटू पार्लर में टैटू बनवाया था.

डॉक्टर ने क्या बताया?

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ. श्वेतांक ने बताया कि महिला करीब एक हफ्ते पहले इलाज के लिए आई थी. शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों को इंफेक्शन गंभीर लगा, इसलिए दूसरे टेस्ट भी कराए गए. उनका कहना है कि टैटू बनाते समय अगर नई और पूरी तरह साफ सुई का इस्तेमाल न हो, तो HIV जैसी गंभीर बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है.

Advertisement

महिला का इलाज सरकारी अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर में शुरू कर दिया गया है. इस इलाज में मरीज को नियमित दवाएं दी जाती हैं, जिससे वह लंबे समय तक नॉर्मल लाइफ जी सकता है. HIV का पूरी तरह इलाज नहीं है, इसलिए समय पर इलाज और दवाएं लेना बहुत जरूरी होता है.

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि टैटू सिर्फ इंफेक्शन का ही नहीं, बल्कि स्किन की दूसरी समस्याओं का भी कारण बन सकता है. टैटू में इस्तेमाल होने वाली रंगीन स्याही से कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है. इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन और दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: तुम टैटू को नहीं, टैटू तुम्हें चुनते हैं

Advertisement

टैटू बनवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

- हमेशा भरोसेमंद और साफ-सुथरे टैटू स्टूडियो से ही टैटू बनवाएं.

- अपने सामने नई और सील पैक सुई खुलवाएं.

- यह जरूर देखें कि सभी उपकरण अच्छी तरह साफ किए गए हों.

- अच्छी क्वॉलिटी की स्याही का ही इस्तेमाल करने के लिए कहें.

- टैटू बनवाने के बाद अगर सूजन, दर्द या कोई दूसरी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डॉ. श्वेतांक का कहना है कि फैशन के लिए टैटू बनवाने से पहले सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है. 

वीडियो: तारीख: कहानी पुरान जमाने के टैटू 'गोदना' की जो एक जमाने की संस्कृति था

Advertisement