हमारे मोहल्ले में एक दादी रहती थीं. 'सरकारी दादी'. पूरे मोहल्ले की दादी. दाहिने हाथ पर हरा-हरा कुछ लिखा हुआ था. हम पूछते थे, 'दादी, ये क्या है?' पिच्चसे राजश्री थूक कर कहती थीं, 'ए बिट्टी, ई गोदना बाटे. जउन दिन दादा से बियाह केआवे रहे, नाऊ के लड़का आए के गोद दिया रहा, रामआसरे की महरारू'. झुर्री पड़े हुए दादीके हाथ. और दादा के नाम से आई उनकी आँख की चमक. बहुत खूबसूरत सा सीन हुआ करता थावो. उनके लिए टैटू का मतलब 'दादा' होते थे.उस वक़्त का गोदना और आज की टैटू आर्ट. वक़्त के साथ रूप बदले. लेकिन कभी इसका क्रेजख़त्म नहीं हुआ. हर इंसान के लिए कुछ ख़ास टैटू होते हैं. एक ख़ास किस्म का आकर्षणहोता है. कुछ स्पेशल टैटूज़ से. सोल कॉलिंग होती है. ये प्रकृति का नियम है.तुम्हारा टैटू खुद तुमको चुन लेगा. जैसे हैरी पॉटर की छड़ी खुद अपना मालिक चुनती थीना. वैसे ही. हर टैटू का एक मतलब होता है. कोई कहानी ज़रूर होती है. अक्सर बनवानेवाले को खुद भी मतलब नहीं पता होता. टैटू आर्ट एक तरह की पेंटिंग हो तो है. कैनवसहमारी बॉडी है. और एक बार अगर नशा लग जाए टैटू बनवाने का. तो भाई साब. हर महीनेसैलरी में से कुछ पैसे टैटू अकाउंट में सेव करना एक आदत बन जाती है.कैंपस, ऑफिस या मेट्रो में बहुत तरह के टैटूज़ देखने को मिलते हैं. कभी कोई स्लोगनहोता है, जैसे प्रियंका चोपड़ा का 'daddy's lil girl' या सिम्बल्स होते हैं. कई बारहम आगे बढ़ कर सामने वाले से उस सिंबल का मतलब पूछ लेते हैं. लेकिन ज़्यादातर बारसोचते हैं कि गूगल कर लेंगे. हम बताते हैं कुछ ऐसे टैटूज़ जो सबसे ज्यादा दिख जातेहैं और उनके छुपे मीनिंग्स:1. एंजल टैटू:Credit: Cuddedसबसे पहले मैंने ये टैटू देखा था, बाबुल सुप्रियो के म्यूजिक वीडियो, 'सोचता हूंउसका दिल कभी मुझपे आए तो' में. लड़की की पीठ पर बना बड़ा सा एंजल टैटू. रंग-बिरंगा.अक्सर लड़कियों की कलाई या कंधे पर एक एंजल बैठी हुई दिख जाती है. ताहिर शाह नहीं,भगवान के दूत. परियां. ये टैटू विश्वास और उम्मीद की निशानी है. जो लोग भगवान मेंविश्वास रखते हैं. और जिनको ये यकीन होता है कि जो भी होगा, अच्छे के लिए होगा.अक्सर वो लोग अपना विश्वास दिखाने के लिए अपनी बॉडी पर एंजल बनवाते हैं.--------------------------------------------------------------------------------2. विंग्स टैटू:credit: wordpressडीन जैक्सन का एक कोट है: 'जब वो एक तितली में बदल गयी. बाकि के कैटरपिलर्स को वोखूबसूरत नहीं लगी. अजीब लगी. फूहड़ सी. कैटरपिलर्स चाहते थे कि वो फिर से वैसी ही होजाए जैसी वो पहले थी. लेकिन अब उसके पास पंख थे' दुनिया तुमको पागल समझे, झक्कीसमझे, अजीब समझे. लेकिन अगर एक बार तुमने अपना पागलपन सेलिब्रेट करना सीख लिया.वापस जाना उतना ही मुश्किल है जितना तितली के लिए वापस कैटरपिलर बन जाना. ये हैंपंखों की ताक़त. पंख वाले टैटू इंसान की यही हिम्मत दिखाते हैं. अपना पागलपनएक्सेप्ट करने की हिम्मत. अपनी ऊंची उड़ान के सपने. और मुड़ कर कभी पीछे ना देखने कापक्का इरादा.--------------------------------------------------------------------------------3. डॉट टैटू:credit: pineterestडॉट टैटू एक तरह का क्रिमिनल टैटू है. इंडिया में कम ही देखने को मिलेगा. रशिया औरअमेरिका में ये टैटू काफी कॉमन है. हाथ की उँगलियों पर जितने डॉट होंगे, उस शख्स नेउतने साल जेल में बिताए हैं.--------------------------------------------------------------------------------4. टियर ड्राप टैटू:credit: tattooforyouआंसू की बूंदें बहुत कुछ बताती हैं. अगर किसी ने अपनी आंखों के नीचे आंसू की बूंदेंटैटू करवाई हैं तो इसके तीन मतलब हो सकते हैं. हो सकता है कि उस आदमी ने किसी कामर्डर किया हो और उसे इस बात का अफ़सोस है. या उसने कोई अपना बहुत करीबी खोया है. यावो जेल में था/ थी और उस दौरान उसका रेप हुआ है. रैपर लिल वेन ने अपने एक दोस्त कीमौत के बाद टियर ड्राप टैटू बनवाया था.--------------------------------------------------------------------------------5. सेमी कोलन टैटू:credit: pinterestअगर आप किसी की बॉडी पर सेमी कोलन का टैटू देखें. जा कर उसको जोर से एक जादू कीझप्पी दे देना. सेमी-कोलन टैटू वो लोग बनवाते हैं जो किसी भी तरह के डिप्रेशन यामानसिक बीमारी से लड़ रहे हैं. खुद को नुक्सान पहुंचाने वाले हर इंस्टिंक्ट का सामनाकरते हुए जो यहां तक पहुंचे हैं. ये लोग फाइटर होते हैं. जो हर मुश्किल का डटकरसामना करते हैं. डरते हैं, लड़खड़ाते हैं, गिरते हैं, लेकिन फिर उठ खड़े होते हैं.सेमीकोलन इंग्लिश के पंक्चुएशन्स का सबसे अंडररेटेड मार्क है. जैसे ज्योमेट्रीबॉक्स में वो दो नोंक वाला 'डिवाइडर' होता था. जिसका होना ना होना एक बराबर होताहै. बहुत सारे लोगों को लगता है ये सेमीकोलन बनाया ही क्यों गया."सेमीकोलन का इस्तेमाल वहां किया जाता है, जहां लेखक चाहता तो सेन्टेंस को ख़त्म करसकता था. लेकिन उसने खत्म नहीं किया. वाक्य को आगे बढ़ाया. हम सब अपनी जिंदगियों केलेखक हैं. ये हमारी कहानी है. चाहते तो ख़त्म कर सकते थे. लेकिन नहीं किया. वाक्य कोहमने भी आगे बढ़ाया. सेमीकोलन टैटू यही मेसेज देता है."--------------------------------------------------------------------------------6. इनफिनिटी टैटू:Credit: tattoosomeइनफिनिट यानी अनगिनत. गिनती के सारे पैरामीटर्स से आगे. जो चीज़ कभी ख़त्म नहीं होगी.लोग इनफिनिटी के अंदर वो चीज़ें लिखवा लेते हैं. जो वो नहीं चाहते कि कभी ख़त्म हो.freedom, love, family. जो भी वो नहीं चाहते कि उनकी ज़िन्दगी से कभी भी ख़त्म हो यादूर जाए.--------------------------------------------------------------------------------7. म्यूजिकल नोट टैटू: Credit: designbumpये बिलकुल सीधा-सादा सा टैटू है. लेकिन बहुत पॉपुलर है. म्यूजिक के शौक़ीन याज़िन्दगी में एक रिदम चाहने वालों का ये फेवरेट टैटू है. कई बार लोग अपने फेवरेटगाने के सारे नोट्स टैटू करवा लेते हैं.--------------------------------------------------------------------------------8. ॐ टैटू:Credit: pinterestये टैटू वैसे तो शिव भक्तों के शरीर पर ज्यादा दिखता है. या दादी नानीं की कलाईयोंपर. लेकिन एक दिन मैंने एक फ्रेंच लड़के के गले पर ॐ लिखा देखा. मैंने उससे कारणपूछा. उसनें बताया कि ये शब्द उसे ताकत देता है. पॉजिटिविटी लाता है. खुद में हीपूरा होने का एहसास कराता है. आजकल बहुत से लोग ॐ का टैटू बनवा रहे हैं. इससे उनकोफोकस करने में मदद मिलती है.--------------------------------------------------------------------------------9. यिन-यैंग टैटू:Credit: pinterestकूंग-फू-पांडा का काला सफ़ेद गोला. या दूरदर्शन का पुराना वाला लोगो. जिसके आधाहिस्सा काला है. आधा सफ़ेद. चाइनीज इस सिंबल को यिन-यैंग कहते हैं. मान लो अगर यिनअँधेरा है तो यंग उजाला है. यिन अगर फीमेल है तो यैंग मेल है. यिन अगर शरीर है, तोयैंग आत्मा है. एक दूसरे के अपोजिट हैं. लेकिन एक दूसरे को पूरा करते हैं. जैसेशिवलिंग और योनि. जब तक ये दोनों साथ हैं, दुनिया में बैलेंस बना रहता है. ये सिंबलज़िन्दगी में बैलेंस को दिखाता है.--------------------------------------------------------------------------------10. स्टार टैटू: Credit: pinterest'बड़े होकर क्या बनोगे?''सुपरस्टार'जो लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं. क्योंकि उनको सबसेऊंचा चमकना है. ऐसे लोग खुद को मोटीवेट करने के लिए स्टार टैटू बनवाते हैं. ताकिकिसी दिन अगर हिम्मत कमज़ोर पड़ने लगे, टैटू वाले स्टार को देख कर अपना सपना थोड़ा साफ़दिखने लगे.--------------------------------------------------------------------------------11. हार्टबीट टैटू: Credit: popsugarजो भी काम पूरे दिल से करो उससे आपकी धडकनें भी जुड़ जाती हैं. फिरहर सांस के साथ वो काम, वो सपना या वो इंसान आपके दिल में धड़कता है.फिल्मों में जब कोई मरने वाला होता है. उसके दिल की धडकनें एक स्क्रीन पर दिखाईजाती हैं. पहाड़ और खाई जैसी लाइन्स. जब आदमी मर जाता है, वो लाइन एकदम सीधी हो जातीहै. ये पहाड़ और खाई हमारे जिंदा होने का सबूत हैं. हार्टबीट टैटू का मतलब भी इससेमिलता-जुलता ही है. अगर आपको इस बात की ख़ुशी है कि आप जी रहे हो. आपका दिल धड़क रहाहै. तो टैटू बनवा लो इन पहाड़ और खाई वाली लाइनों का. कुछ लोग इन लाइन्स के बीच अपनासपना लिखवा लेते हैं. या ऐसे शख्स का नाम जिससे वो बहुत प्यार करते हैं.--------------------------------------------------------------------------------12. एंकर टैटू: Credit: pinterestसमुद्री जहाज़. पाइरेट्स. कहीं दूर कोई किनारा. अचानक बहुत ज़ोरों का तूफ़ान आ गया.जहाज़ पलट सकता था. जहाज चलाने वाले को दूर एक पहाड़ी दिखी. उसने तूफ़ान से लड़ते हुएजहाज़ पहाड़ी तक खींच लिया. फिर निकाला एक एंकर. घुमा के समुन्दर के अंदर फेंका.एंकरनीचे अटक गया. अब जहाज़ स्टेबल था. तूफ़ान में बह कर कहीं दूर चले जाने का कोई खतरानहीं था. कुछ लोगों के लिए स्टेबिलिटी बहुत बड़ी समस्या होती है. एक जगह टिक पानाबहुत मेहनत का काम लगता है. ज़िन्दगी में थोड़ी स्टेबिलिटी लाने के लिए लोग एंकर टैटूबनवाते हैं. जो लोग बहुत बेचैनी भरे दौर से गुज़रे हैं. वो भी अपनी जीत को सेलिब्रेटकरने के लिए एंकर टैटू बनवाते हैं.--------------------------------------------------------------------------------13. जोडिएक या सनसाइन टैटू:Credit: pinterestये वाले तो सबसे कॉमन हैं. मेरा सनसाइन लिओ है, मैं बॉडी पर शेर बनवा लूं. लिब्रावाले तराजू बनवा लें. और स्कार्पियो वाले बिच्छू. ये जो इतने घोर मतलब बता दिए हैंना. ज़रूरी नहीं कि हर कोई टैटू ये मतलब समझकर ही बनवाता हो. कई बार लोग टैटू इसलिएबनवा लेते हैं क्योंकि कोई डिज़ाइन उनको पसंद आ गया. बस्स. इसके अलावा कोई और रीज़ननहीं. वैसे ये आर्टिकल लिखते हुए मुझे अपने अगले टैटू का आईडिया मिल गया. आप कौन साटैटू बनवा रहे हैं?