The Lallantop

गजब शातिर चोर! SBI एटीएम लूटने नाइटी पहनकर आए, एंबुलेंस में भरकर ले गए कैश

तेलंगाना में दो आरोपी एक ATM से पैसे चुराते दिख रहे हैं. CCTV में दिख रहा है कि दोनों नाइटी पहन कर एंबुलेंस में आए थे. अब पुलिस चोरी किया हुआ कैश और आरोपी दोनों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना में SBI ATM से पैसे चुराने आए दो चोरों ने नाइटी पहन रखी थी. (courtesy: इंडिया टुडे)

ATM से पैसे चुराने की तरकीब बहुत पुरानी है. लेकिन, तेलंगाना में चोरों ने गजब तरकीब निकाली. चोरी के लिए काफी क्रिएटिव तरीका भी निकाला. हालांकि, ATM के अंदर CCTV लगा होता है. इसलिए CCTV फुटेज में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया है. फुटेज में आरोपी नाइटी पहने हुए हैं. दोनों चोर पहले चोरी करते हैं और फिर एंबुलेंस में नोट भरकर ले जाते हैं. हालांकि, ये सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई है.  

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का है. घटना 11 अक्टूबर की रात 1 बजे से 1:30 बजे के बीच कामारेड्डी-बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित गांधारी मंडल मुख्यालय में हुई. यहां (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) SBI बैंक का एक ATM था. वीडियो में दो आरोपी ATM से पैसे चुराते नज़र आ रहे हैं. आरोपी ने पैसे निकालने से पहले तोड़फोड़ भी की थी. 

CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियो में दिख रहा है कि दो आरोपी ATM मशीन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों ने नाइटी पहनी है और मुंह ढक रखा है. दोनों ने सिर पर टोपी भी पहन रखी है. पहले एक आरोपी ATM के अंदर आता है और जायजा लेता है. इसके बाद दूसरा आरोपी अंदर आता है और वेल्डिंग मशीन से ATM खोलने की कोशिश करता है. इस दौरान एक आरोपी गेट पर खड़े होकर बाहर नज़र रख रहा है. 

Advertisement

कुछ देर तक ATM मशीन को गर्म करने पर मशीन का निचे वाला हिस्सा खुल जाता है. इसके बाद दोनों आरोपी कैश लेकर भाग जाते हैं. ATM के बाहर एक दूसरे CCTV में दिखा कि एक एंबुलेंस खड़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि दोनों आरोपी शायद एंबुलेंस से आए थे. 

ये भी पढ़ें: ATM चार्ज से LPG सब्सिडी तक, 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 5 बदलाव जान लीजिए नहीं तो फंसेंगे!

कितना पैसा चुराया?

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जांच के हिस्से के तौर पर, एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए. ATM से कथित तौर पर चोरी हुई कैश की सही रकम की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.  

Advertisement

वीडियो: नए CCTV फुटेज से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कौन से राज खुले?

Advertisement