जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीन आरोपों के सही पाए जाने के बाद अब उन पर महाभियोग की भी तलवार लटक रही है. इस्तीफा देने के बाद भी जस्टिस वर्मा का नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों की सूची में है. ऐसे में उन्हें पद से हटाने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है. ये खबर जांच समिति की उस रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें घर के स्टोर रूम में जले हुए कैश की गड्डियां मिलने वाले मामले में जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप सही पाए गए.
इस्तीफे के बाद भी जजों की लिस्ट में दर्ज हैं यशवंत वर्मा, महाभियोग से हटेंगे?
जांच समिति के तीनों आरोप सही पाए जाने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया तेज होने के आसार हैं. इस्तीफा देने के बावजूद उनका नाम हाईकोर्ट के जजों की सूची में है और शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है.

स्पीकर ओम बिड़ला के आदेश पर तीन सदस्यों वाली जांच समिति ने इस मामले की जांच की थी. समिति की रिपोर्ट बुधवार, 12 अगस्त को लोकसभा के पटल पर रखी गई. इसमें जांच समिति ने कहा कि ये बात सिद्ध हो गई कि जस्टिस वर्मा के घर के स्टोर रूम में पैसों की गड्डियां मिलीं. ये स्टोर रूम पूरी तरह से जस्टिस वर्मा के कंट्रोल में था. इसके अलावा, वह कैश को लेकर सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. आग लगने के बाद मौके पर से सबूतों की सफाई की गई, जिसको संरक्षित रखना था. इस दौरान जस्टिस वर्मा के निजी सचिव और एक घरेलू सहायक भी मौके पर मौजूद थे.
अब समिति की ये रिपोर्ट आने के बाद जस्टिस वर्मा को हटाने की कार्रवाई तेज होने के आसार हैं. हालांकि, उन्होंने पहले ही इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है. इसके बावजूद, उनका नाम इलाहाबाद हाई कोर्ट के जजों की लिस्ट में दिख रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार, बहस चल रही है कि जांच समिति की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद क्या जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है?

ये भी पढ़ेंः जस्टिस यशवंत पर सारे आरोप साबित, समिति ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
बता दें कि ये अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है, जब जज के इस्तीफा देने के बावजूद उनके खिलाफ जांच हुई और उनका नाम हाईकोर्ट के जजों की सूची में भी है. साथ ही उन्हें हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव भी लाए जाने की आशंका है. रिपोर्ट में सरकारी सूत्रो के हवाले से बताया गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है.
वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 की कास्टिंग को लेकर क्या बड़ा अपडेट आ गया?













