The Lallantop

जो नोलन ने 'द ओडिसी' में किया, वहीं राजामौली 'वाराणसी' में करने जा रहे हैं!

सिनेमा के इतिहास में 'द ओडिसी' के बाद राजामौली की 'वाराणसी' ऐसा करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Varanasi में S. S. Rajamouli ने क्या करिश्मा कर दिया है? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में किस एक्टर ने सात किरदार निभाए हैं? shraddha kapoor स्टारर Eetha की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत किन फिल्मों से होने वाली है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'वाराणसी' में राजामौली क्या करिश्मा करने वाले हैं?

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' का 80 प्रतिशत हिस्सा शूट हो गया है. फिल्म को IMAX स्क्रीन्स के लिए शूट किया जा रहा है. राजामौली ने बीते दिनों फ्रेंच मैग्जीन टी-सुनामी को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. साथ ही 'ओडिसी' के बाद 'वाराणसी' दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जो पूरी तरह IMAX स्क्रीन के लिए शूट की गई है. राजामौली ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म दो टाइम लाइन्स पर चलेगी. एक टाइमलाइन की कहानी वाराणसी से निकलकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम होते हुए वाराणसी लौट आती है. फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं. 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

# 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' में सुलह?

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' और  इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' एक ही दिन यानी 14 अगस्त को रिलीज हो रही हैं. खबरें थीं कि दोनों फिल्मों के मेकर्स के बीच स्क्रीन्स बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्में आधी-आधी स्क्रीन्स लेने के फैसले पर सहमत हो गई हैं. यानी दोनों ही फिल्मों को हर दिन पांच-पांच शो मिले हैं. वहीं दो शो अभी भी 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' के के लिए रिजर्व हैं.

# 'रामायण' में सात किरदार निभाने वाला एक्टर कौन?

Advertisement

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' में एक्टर चेतन हंसराज ने अकेले ही सात किरदार निभाए हैं. चेतन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है. चेतन ने सबसे पहले रावण के नाना सुमाली का किरदार निभाया था. इस किरदार को लेकर उन्होंने बताया, "राजा सुमाली एक महत्वपूर्ण किरदार है, जिसकी जड़े इतिहास के पन्नों में मिलती हैं. मेरे यश के साथ कुछ सीन्स काफी धांसू हैं. ये मेरे लिए काफी बड़ी बात है. जब मैंने इस किरदार की शूटिंग पूरी की तो मुझे 6 और अन्य मोशन किरदारों के लिए कहा गया. इनमें से एक रावण का भाई और कुछ दूसरे राक्षस भी शामिल हैं."

# 'रामायण' को ट्रोल करने वालों पर भड़के रणबीर

'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और चारों तरफ इसके VFX की चर्चा होने लगी. एक तबके ने 'रामायण' के ग्रैफिक्स में AI के इस्तेमाल को लेकर ट्रोल भी किया. अब रणबीर का इन ट्रोल्स पर गुस्सा फूटा है. कॉलाइडर को दिए इंटरव्यू में रणबीर कहते हैं, "पिछले कुछ सालों में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ गई है, जो ऑनलाइन CG (कंप्यूटर ग्राफिक्स) क्रिटिक्स बन गए हैं. वो एक ट्रेलर देखते हैं और हमेशा कमियां निकालते रहते हैं. AI के बढ़ते चलन के कारण लोगों का इंट्रेस्ट CGI की तरफ बढ़ा है. लेकिन वो असल में कैसा दिखेगा, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलता है. कई बार ये फनी भी हो जाता है. वो इसलिए क्योंकि जो लोग ये नहीं जानते कि CGI कैसे काम करता है, वो ये सोचने लगते हैं कि सामने वाले ने AI का इस्तेमाल किया है." 'रामायण' भारत में 8 नवंबर को और दुनियाभर में 6 नवंबर को रिलीज हो रही है.

# 'हैवान' के टीजर में दिखी कहानी की झलक

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर 'हैवान' का टीजर आज रिलीज हो गया है. डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म की कहानी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. फिल्म में अक्षय कुमार एक सीरियल किलर के रोल में दिखेंगे. वहीं सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का रोल किया है. ये मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# 'फौजी' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी 'ईठा'?

श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' ओरिजिनली 28 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी. मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज़ पोस्टपोन कर दी. अब फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की गई है. ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. मगर 'ईठा' के लिए राह आसान नहीं होगी. क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले यानी 3 दिसंबर को प्रभास की 'फौज़ी' आ रही है. साथ ही अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की वाली फिल्म भी 4 दिसंबर को ही रिलीज होनी है.

वीडियो: राजामौली की 'वाराणसी' के लिए IMAX बना विलेन, स्क्रीन पर संकट!

Advertisement