उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में स्कूल जाने वाली खराब सड़क को लेकर बच्चों ने प्रदर्शन किया. गांव से स्कूल तक सड़क की हालत खराब होने के कारण बच्चे तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. बच्चों ने प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की. उनका कहना है कि खराब सड़क की वजह से स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है. वहीं प्रशासन ने जल्द सड़क का काम शुरू कराने की बात कही है. इस सड़क को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
हमीरपुर में बच्चों का प्रदर्शन, सड़क की मांग लेकर DM Office पहुंचे Gen Alpha
खराब सड़क से परेशान हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर मार्च किया. प्रशासन ने करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से जल्द सड़क बनाने का भरोसा दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











