The Lallantop

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan जिंदा हैं या नहीं? एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से मौत का दावा किया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. पूर्व पीएम की पार्टी पीटीआई ने विशाल मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
इमरान खान के जीवीत न होने की बातें सुर्खियों में बनी हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने एक वीडियो में दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रावलपिंडी के अदियाला जेल में मौत हो गई हो सकती है, हालांकि यह सूचना पुष्टि नहीं की गई है।
  • यह दावा तीन पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है, जिन्हें वजाहत ने अपनी व्यक्तिगत राय बताया है और कहा है कि कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है, केवल आशंकाएं और डर व्यक्त किए गए हैं।
  • इमरान खान के स्वास्थ्य और प्रतिबंधित मिलने की खबरों ने पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ाई है, जिसके चलते उनकी पार्टी PTI ने इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है।

क्रिकेटर से राजनेता बने और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर नया दावा सामने आया है. बयान में कहा गया कि ‘शायद जेल में इमरान खान की मौत हो गई है.’ ये दावा पाकिस्तानी मूल के पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने एक वीडियो में किया है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये न्यूज कंफर्म नहीं है.  

Advertisement

Emmy नॉमिनेटेड पत्रकार का यह बयान पड़ोसी देश की सियासत में भूचाल लेकर आया है. पहले भी यह दावा किया गया है कि रावलपिंडी के अदियाला जेल में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान का परिवार और उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के नेताओं ने भी उन्हें इमरान से मिलने नहीं देने की शिकायत की है.

सेना के हवाले से बड़ा दावा

दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी सेना के कम से कम तीन अधिकारियों ने बताया कि ‘शायद इमरान खान की जेल में मौत हो गई.’ इस दावे के बाद वजाहत का एक और वीडियो सामने आया. इसमें उन्होंने कहा कि जनरल हेडक्वार्टर में तैनात तीनों अफसरों ने उन्हें जो जानकारी दी, वो उनकी व्यक्तिगत राय थी. यह कोई पुख्ता खुफिया जानकारी नहीं है.

Advertisement

वजाहत ने आगे यह भी साफ किया कि अफसरों ने इमरान खान की मौत को लेकर कोई सबूत नहीं मिला है. इसके अलावा, उन्होंने जो भी बातें बताईं, वो सिर्फ ‘डर’ और ‘आशंकाएं’ थी. हालांकि, इस ‘अनकंफर्मड’ दावे के बाद से इमरान खान के स्वास्थ्य और ठीक होने को लेकर ‘चिंता’ बढ़ गई है. साथ ही, पाकिस्तान की राजनीति में भी काफी उथल पुथल मच गई है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर अटैक करने वाले देश पर अब तुर्किए भी जवाबी हमला करेगा, मक्का में बड़ी डील हुई

Advertisement
लॉन्ग मार्च का ऐलान

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI के नेता सोहेल आफरीदी ने दावा किया कि है कि ‘करीब 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं.’ आफरीदी ने यह भी ऐलान किया कि PTI आने वाले 27 सितंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की ओर एक ‘लॉन्ग मार्च’ करेगी. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इमरान खान के परिवार और उनके डॉक्टरों को उनसे नहीं मिलने दिया गया, तो उससे पहले भी विरोध प्रदर्शन किए जा सकते हैं.

वीडियो: कांस्टेबल की मौत के 42 दिन बाद आया आयुष्मान भारत का मैसेज

Advertisement