The Lallantop

AC बंद, गर्मी में बेहाल हुए यात्री, भारी हंगामे के बाद स्पाइसजेट ने की फ्लाइट कैंसल

Delhi से Pune जा रही SpiceJet Flight SG-105 की उड़ान कैंसल कर दी गई. फ्लाइट का AC खराब होने की वजह से गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. फ्लाइट में कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई.

Advertisement
post-main-image
पैसेंजर्स के विरोध पर फ्लाइट रद्द की गई. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-105 को 11 अगस्त को एयर कंडीशनिंग की खराबी और केबिन में उमस बढ़ने के कारण कैंसिल कर दिया गया।
  • फ्लाइट में 150 से ज्यादा यात्री थे, जिनमें प्रेग्नेंट महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, और AC न चलने के कारण यात्रियों की तबीयत खराब होने लगी जिससे हंगामा हुआ।
  • स्पाइसजेट ने टेक्निकल खराबी स्वीकार कर यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की, जो अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुई।

दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-105 को मंगलवार (11 अगस्त) को खराब एसी सर्विस की वजह से कैंसल करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि फ्लाइट का एयर कंडीशन (AC) काम नहीं कर रहा था. इसकी वजह से केबिन में गर्मी और उमस बढ़ गई. कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई. फ्लाइट सवार पैसेंजर्स ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जमकर हंगामा किया. इसके. विमान में प्रेग्नेंट महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे. भारी हंगामे और यात्रियों के विरोध के बाद विमान कैंसल कर दी गई.

Advertisement

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पुणे के एक पैसेंजर्स ने बताया,

‘मैं दिल्ली से पुणे ट्रैवल कर रहा था. हमारी  9.55 की स्पाइसजेट की फ्लाइट थी. वो डिले हो गई और 10.30 पर बोर्डिंग शुरू हुई और हम फ्लाइट में बैठे. आधा घंटा फ्लाइट में बीता. अंदर ऑक्सीजन नहीं था. AC नहीं ऑन था. हम फ्लाइट में रेगुलर ट्रैवल नहीं करते. इसलिए हमें लगा कि कोई टेक्निकल प्रॉब्लम है.कुछ समय के बाद हमारे कपड़े पसीने से भीग गए.’

Advertisement

पैसेंजर ने आगे बताया कि फ्लाइट में 150 से ज्यादा लोग थे. ‘छोटे बच्चे भी थे, जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. प्रेग्नेंट महिलाएं थीं. यात्रियों ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन शिकायत का कोई असर नहीं हुआ. पैसेंजर ने आगे कहा,

‘हम पैनिक हो गए. हमने क्रू मेंमबर्स से पूछा कि ये हो क्या रहा है. सब लोग परेशान हो रहे थे. मदद करने के बजाय क्रू मेंबर्स हम पर ही चिल्लाने लगे कि चुप बैठो आप मिसबिहेव (गलत व्यवहार) मत करो. इसी हालत में फ्लाइट को रनवे पर ले गए. इसके बाद हमें टेंशन हो गई कि फ्लाइट रनवे पर आ गया है और अभी तक  पर्याप्त ऑक्सीजन और हवा नहीं है. हमने कहा कुछ तो करो.’

पैसेंजर ने आगे बताया कि हमारे कहने पर उन्होंने ब्लोअर शुरू किया, जिसमें से गर्म हवाएं आने लगी. कथित तौर पर इसकी वजह से अंदर गैस चेंबर जैसा माहौल बना गया, जिसके बाद ब्लोअर बंद करना पड़ा. पैसेंजर ने बताया कि क्रू मेंबर को ये समझ आया कि कोई ‘टेक्निकल फॉल्ट’ है. इसके बाद यात्रियों ने उस फ्लाइट से जाने से इनकार कर दिया और नई फ्लाइट की मांग की.

Advertisement

हमारी ऐसी कोई ‘पॉलिसी’ नहीं

पैसेंजर ने बताया कि उनके विरोध के बाद स्पाइसजेट का एक अधिकारी आए. उन्होंने कहा कि उनकी (SpiceJet) ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है. वो इसी फ्लाइट को सही कराएंगे और सबको इसी फ्लाइट से जाना पड़ेगा. बाद में पैसेंजर्स ने स्पाइसजेट के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी.

इसके बाद फ्लाइट की टेक्निकल टीम आई और उसकी जांच की. और उनकी टीम ने बताया कि कुछ प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकती है. इसके बाद पैसेंजर्स के लिए दूसरी फ्लाइट अरेंज की गई. यात्रियों को बुधवार की सुबह, 5.30 बजे दिल्ली से पुणे के लिए रवाना किया गया.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने अखबार को बताया कि 11 अगस्त को दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG 105 में ऐन वक्त पर टेक्निकल खराबी आ गई थी. इसके बाद पैसेंजर्स के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई.  

वीडियो: भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल और पार्किंग में भरा पानी

Advertisement