The Lallantop

हॉस्टल में सो रहे थे 162 बच्चे, बारिश में पूरा स्कूल डूब गया, रेस्क्यू की तस्वीरें देख दिल भर आएगा

Jamshedpur Children Rescue: जमशेदपुर के एक आवासीय विद्यालय में पानी घुस गया. उस समय बच्चे हॉस्टल में सो रहे थे. अचानक पानी बढ़ने से सो रहे 162 बच्चों में अफरातफरी मच गई. बच्चों को स्कूल की छत पर जाकर शरण लेनी पड़ी.

Advertisement
post-main-image
जमशेदपुर में पानी में फंसे 162 बच्चों का रेस्क्यू किया गया. (India Today)
author-image
सत्यजीत कुमार

झारखंड के जमशेदपुर में भारी बारिश और जलभराव से 162 बच्चों की जान पर बन आई. हालांकि, समय पर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया, और सबको बचा लिया. जमशेदपुर के पोटका में कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी बारिश से जलभराव हो गया. इलाके के कई घरों में भी पानी घुस गया था. स्कूल परिसर में भी पानी घुसने लगा तो बच्चे डर गए. इन सभी को छत पर जाकर शरण लेनी पड़ी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, शनिवार, 28 जून की रात नदी के पास मौजूद लव कुश आवासीय विद्यालय में पानी घुस गया. उस समय बच्चे स्कूल के हॉस्टल में सो रहे थे. अचानक पानी बढ़ने से सो रहे 162 बच्चों में अफरातफरी मच गई. बच्चे किसी तरह स्कूल की छत पर भागे और अपनी जान बचाई. स्कूल पूरी तरह जलमग्न हो गया था.

Jamshedpur Rescue Operation
जमशेदपुर रेस्क्यू ऑपरेशन. (India Today)

रविवार, 29 जून की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. इंडिया टुडे से जुड़े सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, जमशेदपुर पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नाव और अन्य चीजों की मदद ली गई.

Advertisement

जमशेदपुर पुलिस ने एक्स पोस्ट में बताया,

"कोवली थाना अन्तर्गत लव कुश आवासीय विद्यालय में भारी वर्षा के कारण फंसे 162 बच्चों को जमशेदपुर पुलिस के द्वारा रेस्क्यू कर सफलतापूर्वक निकाल कर सभी के परिजनों को सौपा गया."

पुलिस बल ने गांव वालों की मदद से सभी 162 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा और खाना भी उपलब्ध कराया गया.

Advertisement
Jamshedpur Rescue Operation
जमशेदपुर रेस्क्यू ऑपरेशन. (India Today)

इससे पहले रांची पुलिस ने बारिश में फंसे कई लोगों की जान बचाई थी. 19 जून को रांची के नामकुम में पानी के बीच घरों में फंसे कई परिवारों का पुलिस ने रेस्क्यू किया था. लगातार बारिश होने से पहाड़ी नदियों में तुरंत उफान आ जाता है. जब बारिश रुकती है, तो जलस्तर भी घट जाता है.

वीडियो: कौन है देश का पहला E-Voting वोटर? Bihar में Mobile App से हुआ मतदान

Advertisement