The Lallantop

'पुष्पा झुकेगा नहीं' वाले TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए

Jahangir Khan Arrest: चुनाव कैंपेन के समय IPS Ajay Pal Sharma की अगुवाई में पुलिस टीम जहांगीर खान के घर पहुंची थी. जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को चुनाव के दिन वोटरों को डराने-धमकाने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी. इसका जहांगीर खान और TMC ने कड़ा विरोध किया था.

Advertisement
post-main-image
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कई FIR के आरोपों के तहत 8 जून को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया।
  • फलता सीट पर चुनावी गड़बड़ी, वोटरों को धमकाने और EVM छेड़छाड़ के आरोपों के कारण चुनाव आयोग ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया था।
  • जहांगीर खान ने 19 मई को चुनावी मैदान से पीछे हटने का फैसला किया, जिससे BJP के उम्मीदवार ने रीपोल में भारी मतों से जीत हासिल की।

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ कई FIR दर्ज हैं, जिनमें साउथ 24 परगना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशान पर टेप लगाकर EVM से छेड़छाड़ करने जैसे आरोप भी शामिल हैं. 8 जून को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जहांगीर को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया. चुनाव के दौरान जहांगीर खान और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के अधिकारी अजयपाल शर्मा के बीच तनाव की खबरें खूब आई थीं. तब जहांगीर खान ने खुद को 'पुष्पा' कहा था.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े तापस सेनगुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, जहांगीर खान की गिरफ्तारी तब हुई जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें पहले दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा को बढ़ाने से इनकार कर दिया. 4 मई को चुनावी नतीजों में तृणमूल की करारी हार के बाद उनके पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी.

दोबारा वोटिंग से कुछ दिन पहले ही जहांगीर खान ने ऑफिस खोलने की कोशिश की, लेकिन आखिरी समय में वे मुकाबले से हट गए. जहांगीर खान फलता थाने में दर्ज कम से कम 7 FIR का सामना कर रहे हैं.

Advertisement
जब जहांगीर खान ने कहा- 'मैं पुष्पा हूं'

विधानसभा चुनाव में IPS अजयपाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था. चुनाव कैंपेन के समय IPS अजयपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम जहांगीर खान के घर पहुंची थी. IPS अजयपाल ने जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को चुनाव के दिन वोटरों को डराने-धमकाने के खिलाफ चेतावनी दी थी.

इसके बाद जहांगीर खान समेत तृणमूल कांग्रेस ने IPS अजयपाल शर्मा का कड़ा विरोध किया था. तब जहांगीर ने कहा था,

"अगर तुम (अजय पाल शर्मा) सिंघम हो, तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पा झुकेगा नहीं."

Advertisement

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं. वोटर्स को धमकाने और विरोधी कैंडिडेट का नाम छिपाने समेत EVM में कथित छेड़छाड़ को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की गई.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जहांगीर खान जिन्हें IPS अजयपाल शर्मा ने घर पर जाकर दी चेतावनी? TMC क्यों कर रही 'यूपी से घसीट' लाने की बात

फलता में रीपोल का आदेश

इसके बाद फलता का चुनाव रद्द कर दिया गया. चुनाव आयोग ने नतीजों के ऐलान से दो दिन पहले ही फलता में दोबारा चुनाव कराने का आदेश दे दिया. 4 मई को जारी नतीजों में BJP को भारी बहुमत मिला. पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बन चुकी थी और 21 मई को फलता में फिर से वोटिंग होनी थी. लेकिन 19 मई को खुद को 'पुष्पा' कहने वाले जहांगीर खान चुनावी मैदान से पीछे हट गए.

BJP कैंडिडेंट की 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत

जहांगीर खान ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया. रीपोल में फलता से BJP के देग्बांशु पांडा ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की थी. फलता सीट बंगाल की डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के तहत आती है, जहां से तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी सांसद हैं.

वीडियो: नेतानगरी: TMC में बवाल, वापसी के लिए ममता को लगे फोन, अन्नामलाई के जाने से BJP को लगेगा झटका?

Advertisement