दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP और AISA ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. एक तरफ लोगों को जुटाने में संगठन के लोग लगे हैं और इधर सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. नोटिस में कहा गया कि आज यानी 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.
CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली बनी छावनी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, कई ट्रेन कैंसल, देख लें डिटेल
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट होने वाला है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हज़रात निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द किया गया है.

भारतीय रेलवे ने शनिवार, 10 अक्टूबर को 10 घंटों के लिए नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशनों पर आने-जाने वाली सभी ट्रेन कैंसल कर दी हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने भी इसे कन्फर्म किया. रेलवे के मुताबिक, शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेन सर्विस रद्द रहेंगी.
रेलवे अधिकारी ने ये भी बताया कि गुरुवार यानी 8 अक्टूबर को लगभग 5,000 यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.
पुलिस द्वारा रिलीज किए गए नोटिस के मुताबिक, दिल्ली में जिन मेट्रो को बंद किया गया है वो हैं-
- जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, RK आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवजी स्टेडियम, आईएनए, हौज खास, जोर बाग़, अर्जनगढ़, सराय काले खां, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज.
- जसोला, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाज़ार, कश्मीरी गेट, करोल बाग, जामा मस्जिद, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधान सभा, सिविल लाइन्स, इंदरलोक, GTB नगर, कन्हैया नगर, NSP, आज़ादपुर, आदर्श नगर.
- जहांगीरपुरी, हैदरपुर, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजुरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी पश्चिम और रोहिणी पूर्व.
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, 23 हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स, शराब-होटल बुकिंग पर रोक क्यों?
रेलवे ने जारी किया बयानरेल मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. इसके मुताबिक,
‘9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली वे सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, जिनके 10 अक्टूबर को 04:00 से 14:00 बजे के बीच नई दिल्ली या हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचने का शेड्यूल था, उन्हें शुरुआती स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया है.’
रद्द की गई ट्रेनों में 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं. दोनों ट्रेनों को 9 अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू करनी थी. प्रोटेस्ट के पहले दिल्ली में 23000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. साथ ही दिल्ली में शराब की दुकानें भी बंद की गई हैं.
वीडियो: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले 23 हजार जवान क्यों बुलाए गए?













