The Lallantop

IRCTC की वेबसाइट नहीं खुल रही थी; अब ठीक है, इस वजह से एक घंटे तक रुका रहा सारा काम

IRCTC Down: जिन लोगों को मेंटेनेंस की अवधि के दौरान टिकट कैंसिल करानी थी TDR दाखिल करना था, उनके लिए IRCTC ने कुछ सुझाव भी जारी किए.

Advertisement
post-main-image
IRCTC के तमाम प्लेटफ़ॉर्म्स 1 घंटे के लिए डाउन रहे. (फ़ोटो - IRCTC/इंडिया टुडे)

IRCTC Server Down News: भारतीय रेलवे के ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन 9 दिसंबर को एक घंटे तक ठप्प पड़े रहे.  इस दौरान रिजर्वेशन जैसे जरूरी काम भी रुके रहे. कारण बताई गई मेंटेनेंस का लोड. इस दौरान कंपनी ने उन लोगों के लिए कुछ सुझाव भी जारी किए जो अपनी टिकट रद्द कराना चाहते थे या TDR (Ticket Deposit Receipt) दाखिल करना चाहते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

IRCTC की तरफ़ से बताया गया कि ऐसे लोग कस्टमर केयर के अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करें या कंपनी को ईमेल भेज सकते हैं. IRCTC की वेबसाइट पर कहा गया है,

रखरखाव गतिविधि के कारण, ई-टिकटिंग सेवा अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेगी. कृपया बाद में कोशिश करें. टिकट रद्द करने/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें.

Advertisement
IRCTC
IRCRC की वेबसाइट में ये बात कही गई है.

लगभग 10 बजे के क़रीब ये ख़बर सामने आई थी. ख़बर लिखे जाने तक IRCTC की वेबसाइट फिर काम करने लगी थी. अब ऊपर आए टर्म के बारे में बेसिक बातें जान लेते हैं. IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation. हिंदी में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम. 

आसान भाषा में कहें, तो देश में ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने का पोर्टल. रोज लाखों-करोड़ों टिकटें इसी प्लेटफॉर्म से बुक होती हैं. अकाउंट बनाइये और ऐप से लेकर वेबसाइट पर मिनटों में टिकट बुक. TDR यानी Ticket Deposit Receipt. हिंदी, टिकट जमा रसीद. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का नियम. 

ये भी पढ़ें - IRCTC को गच्चा देकर गुजरात के शख्स ने हड़प लिए करोड़ों रुपये के तत्काल टिकट, पता है कैसे?

Advertisement

हालांकि, इस नियम का टिकट कैंसिल करने या फिर आपके खुद से यात्रा नहीं करने से कोई संबंध नहीं है. ये नियम तभी लागू होगा, जब ट्रेन कम से कम तीन घंटे की देरी से आएगी. इससे पहले IRCTC ख़बरों में तब आई थी, जब नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) ने 29 नवंबर को दूसरे तिमाही यानी जुलाई से सितंबर तिमाही के आंकड़े जारी किए. इसमें IRCTC ने 305.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. बीते वित्त वर्ष में ये 1,039.47 करोड़ रुपये था.

वीडियो: दूसरे का ट्रेन टिकट बुक किया तो जेल? IRCTC ने खुद सच बता दिया

Advertisement