The Lallantop

रौशन आनंद ने खान सर के अलावा एक और शख्स पर भाई की हत्या का आरोप लगाया

पटना कोचिंग विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. 13 जून को ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उन्होंने अपने भाई की हत्या का आरोप फैजल खान उर्फ खान सर पर लगाया है. रौशन आनंद ने खान सर के नार्को टेस्ट की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
रौशन आनंद ने खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रौशन आनंद को पटना कोचिंग विवाद मामले में 15 जून को जमानत दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भाग लिया।
  • पटना कोचिंग विवाद की शुरुआत 2 जून को हुई मारपीट और हमले की शिकायत से हुई थी, जिसमें खान सर ने रौशन आनंद पर आरोप लगाया था।
  • पुलिस प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत की जांच कर रही है, जबकि रौशन आनंद ने फैजल खान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की बात कही है।
author-image
शशि भूषण कुमार

पटना कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को 15 जून को जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद वो अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने भाई की मौत के लिए खान सर को जिम्मेदार बताया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में 13 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रौशन भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे. यहां उन्होंने कहा,

मेरे भाई की हत्या हुई है, यह बड़ी साजिश है. फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई है. उनका नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए. मेरे भाई को मार दिया गया है. आज मेरे समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और इंसाफ के लिए लड़ना होगा.

Advertisement

रौशन आनंद ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन सरकार’ से न्याय दिलवाने की मांग की. उन्होंने कहा,

 फैजल खान ने साजिश करके मुझको जेल भिजवाया है. वो मेरे भाई का हत्यारा है.

रौशन आनंद के वकील ने बताया कि वो फैजल खान के खिलाफ प्रिंस यादव की हत्या का केस दर्ज करवाएंगे. फिलहाल पुलिस प्रिंस यादव की मौत की जांच कर रही है. अभी इस मामले में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. 

Advertisement

खान सर ने मौत की जांच की मांग की

इससे पहले फैजल खान उर्फ खान सर ने एक वीडियो मैसेज जारी करके प्रिंस यादव की मौत पर गहरा शोक जताया. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और संवेदनशील बताया है. खान सर ने कहा, 

इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष और हाई लेवल जांच की जानी चाहिए. इस मुश्किल घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूं और इस मामले में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हूं. ऐसी त्रासदी किसी के साथ नहीं होनी चाहिए, चाहे वह उनका सबसे बड़ा विरोधी ही क्यों न हो.

क्या है पटना कोचिंग विवाद?

इस विवाद की शुरुआत 2 जून की रात हुई थी, जब खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में मारपीट और हमले की जानकारी सामने आई. खान सर ने हमले का आरोप रौशन आनंद पर लगाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. फिर रौशन आनंद को गिरफ्तार किया. इसके बाद खान सर की ओर से भी गोलीबारी किए जाने की खबर आई. उनके खिलाफ भी पुलिस ने FIR की. खान सर ने मामले में कोर्ट से जमानत ली. इसी दौरान नेपाल में 13 जून को रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

वीडियो: खान सर कोचिंग अटैक मामले में रौशन आनंद गिरफ्तार, मगर ये दुश्मनी कितनी पुरानी है?

Advertisement