पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में बंद हुए 922 दिन हो चुके हैं. ये डेटा उनके बेटे कासिम खान की पोस्ट में मिलता है. अपने पिता की बिगड़ती हालत के बारे में बताते हुए उन्होंने X अकाउंट पर कई पोस्ट किए हैं. कासिम खान ने अपने पिता की हालत के लिए पाकिस्तानी सरकार और मिलिट्री को ज़िम्मेदार ठहराया है. हालिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि इमरान खान के एक आंख की रोशनी केवल 15 फीसदी ही बची है.
जेल में बिगड़ी इमरान खान की सेहत? बेटे का दावा, एक आंख की रोशनी सिर्फ 15 फीसदी बची
Imran Khan की जेल में सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. बेटे Kasim Khan का दावा है कि एक आंख की रोशनी सिर्फ 15% बची है और सही इलाज नहीं मिल रहा, जबकि Islamabad High Court ने मेडिकल जांच का आदेश दिया है. Imran Khan health update, Pakistan jail news और political controversy जैसे कीवर्ड्स के बीच यह मामला अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींच रहा है.


कासिन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके पिता को एकांत कारावास में रखा गया है. ब्लड टेस्ट और प्रॉपर ट्रीटमेंट पर भी रोक लगा दी है. X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
हमें बताया गया है कि हमारे पिता के दाहिने आंख की रोशनी केवल 15 फीसदी ही बची है. इसकी वजह है उनका सही से इलाज न होना. एकांत कारावास की वजह से उनकी हालत और खराब हो रही है.
उन्होंने इसके लिए पाकिस्तानी हुकूमत को ज़िम्मेदार ठहराया है. पोस्ट में आगे लिखा,
मेरे पिता की जो हालत है इसके लिए सरकार, आर्मी चीफ (आसिम मुनीर) और उनके अंडर काम करने वाले लोग ज़िम्मेदार हैं. उनके कहने पर और उनकी निगरानी में फिजिकल टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने कोर्ट को भी अपने वश में कर लिया है जिससे उनका कारावास कभी ख़त्म न हो.
मैं और मेरे भाई अपने पिता को देखने के लिए तरस गए हैं. सरकार जानबूझकर हमारा वीजा अप्रूव नहीं कर रही है.
कासिम खान और उनके भाई सुलेमान खान दोनों यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं. इससे पहले 4 फरवरी को कासिम ने पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके भाई का वीजा अप्रूव नहीं किया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुहार भी लगाई है. ह्यूमन राइट बॉडी, इंटरनेशनल कोर्ट और अन्य देशों से मदद की अपील की है.
ये भी पढ़ें: "इमरान खान आंखें गंवा सकते हैं", पार्टी ने कहा- जेल में इलाज से हालत बिगड़ रही
वहीं इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए इमरान खान के मेडिकल जांच का आदेश जारी किया है. इसकी डेडलाइन 16 फरवरी तय की गई है.
बता दें, इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पॉलिटिकल पार्टी) के संस्थापक हैं. उन्हें 5 अगस्त 2023 को रावलपिंडी के अदियाला जेल में डिटेन किया गया था. इस समय वो भ्रष्टाचार के आरोप में 14 साल की सज़ा काट रहे हैं. हालांकि इमरान ने इस केस को झूठा बताते हुए कहा था कि राजनीतिक विवाद की वजह से उन्हें जेल में बंद किया गया है.
वीडियो: इमरान खान कहां हैं इसकी कोई खबर नहीं, प्रदर्शन पर रोक, पाकिस्तानी सरकार क्या छुपा रही है?


















.webp?width=120)


