इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ संदेश दिया है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में उसे अपने सभी मैच भारत में ही खेलने होंगे. ऐसा ना करने पर टीम को अपने पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं. हालांकि, BCB का दावा है कि उन्हें ऐसा कोई अल्टीमेटम नहीं दिया गया है.
ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम, भारत में खेलो वरना…!
T20 World Cup 2026: बांग्लादेश अगर भारत नहीं आई तो टीम को अपने पॉइंट्स गंवाने पड़ सकते हैं. BCB का दावा है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.


ESPN ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि मंगलवार, 6 जनवरी को एक वर्चुअल कॉल हुई, जिसमें ICC ने BCB को स्पष्ट संदेश दिया कि बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया गया है. आईसीसी ने कथित तौर पर बीसीबी को चेतावनी दी है कि बांग्लादेश की टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा. ऐसा न करने पर वो इस टूर्नामेंट में पॉइंट्स गंवा सकते हैं.
BCCI, BCB या ICC की ओर से मंगलवार, 6 जनवरी की इस कॉल पर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वो बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 के लिए अपनी टीम से रिलीज कर दें. मुस्तफिजुर को दिसंबर में हुए ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वो इस बार ऑक्शन में चुने गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को इसकी जानकारी दी, लेकिन वजह नहीं बताई गई. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया. बांग्लादेश सरकार और BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. बीसीबी ने रविवार, 4 जनवरी को ICC को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर (संभवतः श्रीलंका में) खेले जाएं. बीसीबी का कहना था कि मौजूदा स्थिति में खिलाड़ियों की "सुरक्षा और भलाई" को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
2026 T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. 20 टीमों के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ग्रुप C में है. उनकी टीम के ग्रुप मैच इस प्रकार हैं:
7 फरवरी: वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता में
9 फरवरी: इटली के खिलाफ कोलकाता में
14 फरवरी: इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में
17 फरवरी: नेपाल के खिलाफ मुंबई में
टूर्नामेंट शुरू होने में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है. अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता तो ये बड़ा विवाद बन सकता है. क्रिकेट जगत में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बोर्ड और आईसीसी इस स्थिति से कैसे निपटते हैं.
वीडियो: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में क्या फैसला लिया गया?













.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)




