हैदराबाद के एक होटल के कमरे से 26 साल की महिला गेस्ट का शव मिलने से खलबली मच गई. बताया गया कि एक दिन पहले ही महिला ने एक युवक के होटल में चेक-इन किया था. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है.
बर्थडे से एक दिन पहले लड़की बॉयफ्रेंड के साथ होटल गई, एक वीडियो कॉल के बाद रूम में शव मिला
Hyderabad स्थित एक होटल से 26 साल की एक पब डांसर की लाश मिली है. पुलिस महिला के कथित बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


घटना लंगर हौज थाना क्षेत्र स्थित एमडी लाइंस के पास ‘होटल ग्रैंड लॉज’ की है. मृतक महिला की पहचान अलवाल की रहने वाली रेणुका के तौर पर हुई. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, रेणुका और उनके कथित 34 वर्षीय बॉयफ्रेंड फारूख ने 2 जुलाई को होटल के एक कमरे में एंट्री की थी.
पुलिस की शुरुआती जांच में गोलकुंडा निवासी फारूख ने बताया कि वो कुछ समय के लिए कमरे से बाहर गया था. जब वापस लौटा तो रेणुका को मृत पाया. उसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस मामले की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से कर रही है. हालांकि, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया. उनका आरोप है कि रेणुका की हत्या की गई है. परिजनों ने फारूख पर शक जाहिर किया है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है.
रेणुका-फारूख का रिलेशनशिप स्टेटसटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया की मृतक कुकटपल्ली में स्थित ‘किंग्स एंड क्वींस क्लब’ में डांसर थीं. रेणुका की शादी 8 साल पहले हो गई थी और उनका एक 7 साल का बच्चा भी है. लेकिन वो अपने पति से अलग रहती थीं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रेणुका और फारूख एक पब में मिले थे. दोनों करीब 6 महीने से रिलेशनशिप में थे. दोनों ने 2 जुलाई को होटल में चेक-इन किया और खाने में बिरयानी मंगवाई. बाद में फारूख किसी फंक्शन के लिए चला गया.
यह भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई के सामने आने का वक्त आ गया है, लेकिन क्या वे आएंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक देर रात करीब 12.30 बजे रेणुका ने अपने एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात की. बताया कि अगले दिन उनका बर्थडे है. उनके फोन की जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि रेणुका ने अपने दूसरे दोस्त से कहा था, ‘मेरे पास तुम्हारे लिए बर्थडे का गिफ्ट’ है. इसके बाद उन्होंने होटल के कमरे में उनका शव मिला. पुलिस ने बताया की फारूख भी पहले से शादीशुदा हैं. उसके 3 बच्चे हैं.
वीडियो: चंदा चोरी के आरोपों बीच अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव



















