The Lallantop

‘निज्जर को हमने मारा’, 3 साल बाद गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, हत्या की वजह भी बताई

Hardeep Singh Nijjar की हत्या के करीब तीन साल बाद गैंगस्टर Goldy Brar ने कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली है. वायरल ऑडियो में बराड़ ने दावा किया कि उसने और उसके गैंग ने निज्जर को मारा. हत्या की वजह बताते हुए उसने ड्रग नेटवर्क और अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े आरोप लगाए.

Advertisement
post-main-image
गोल्डी बराड़ ने निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है (PHOTO-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 19 जून 2023 को कनाडा में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है और दावा किया कि वह और उसका गैंग इसके पीछे था।
  • हरदीप सिंह निज्जर पर ड्रग नेटवर्क का समर्थन करने और हथियारों के अवैध व्यापार में शामिल होने के आरोप थे, जिन्हें बराड़ और उसके गैंग ने अपने हत्या के कारण बताए।
  • बराड़ के हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद इस मामले में आपसी दुश्मनी और संगठित अपराध से जुड़ी चर्चा फिर शुरू हुई और घटनाओं की जांच जारी रहने की संभावना है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है. उसने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के पीछे वह और उसका गैंग था. निज्जर की 19 जून, 2023 को कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर की हत्या के बाद एक बड़ा राजनयिक विवाद भी खड़ा हो गया था. उस समय तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली तत्कालीन कनाडाई सरकार ने भारत पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था. भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और ट्रूडो के बयान की कड़ी आलोचना की.

Advertisement
हत्या के तीन साल बाद ली जिम्मेदारी

निज्जर की हत्या के लगभग तीन साल बाद बराड़ का एक ऑडियो वायरल हुआ है. बराड़ और यूके में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के बीच बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ है. इस ऑडियो में बराड़ बताता है कि उसने और उसकी टीम ने निज्जर की हत्या क्यों की? बराड़ ने दावा किया कि निज्जर ने अपने मकसद को पूरा करने के लिए एक ड्रग नेटवर्क को समर्थन दिया और उसे मजबूत किया.

बराड़ के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े लोग 16-17 साल के युवाओं को भर्ती करते थे और उन्हें ड्रग्स बेचने के लिए ब्लैकमेल करते थे. उसने यह भी दावा किया कि युवाओं को मुखबिर के तौर पर काम करने के लिए ब्लैकमेल किया जाता था. निज्जर नेटवर्क में शामिल लोगों का समर्थन और उन्हें मजबूत करता था ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर सके. ऑडियो में बराड़ कहता है,

Advertisement

जो लोग 16-17 साल के बच्चों को ड्रग्स बेचने के लिए तैयार करते थे और उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते थे. जो लोग बच्चों को ड्रग्स बेचने और मुखबिर के तौर पर काम करने के लिए ब्लैकमेल करते थे. निज्जर ऐसे लोगों का समर्थन करता था और उन्हें मजबूत बनाता था ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर सके.

(यह भी पढ़ें: 'लॉरेंस और गोल्डी बरार ने कराई आतंकी निज्जर की हत्या... ', कनाडा-अमेरिका में FBI के ताबड़तोड़ छापे)

बराड़ ने यह भी आरोप लगाया कि निज्जर हथियारों के अवैध व्यापार में शामिल था. इसे उसने उसकी हत्या का एक और कारण बताया. लीक हुए ऑडियो में बराड़ को यह कहते हुए सुना गया कि इसी वजह से हमें उसे मारना पड़ा. हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है. इस बीच, बराड़ ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था. बराड़ को यह कहते हुए सुना गया कि

Advertisement

मैंने कभी 'चिट्टा' (ड्रग्स) का कारोबार नहीं किया और न ही कभी करूंगा.

इस लीक हुए ऑडियो से गैंग की आपसी दुश्मनी और संगठित अपराध का मामला फिर से चर्चा में आ गया है. इसमें बरार ने निज्जर की हत्या के पीछे ड्रग नेटवर्क और अवैध हथियारों के व्यापार से उसके कथित संबंधों का जिक्र किया है. हालांकि, ऑडियो में किए गए दावे घटनाओं के बारे में बराड़ का अपना नजरिया है और इससे निज्जर की हत्या के हालात या मकसद का पता नहीं चलता.

वीडियो: गैंगस्टर पेरी की हत्या के बाद गोल्डी बरार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को क्या चेतवानी दी?

Advertisement