हरियाणा के अंबाला में एक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा को ऐसी टक्कर मारी कि उसमें सवार युवती की जान ही चली गई. बताया गया कि टक्कर के बाद युवती किसी तरह पुलिसकर्मी की कार में फंस गई थी. लेकिन पुलिसकर्मी को इसका पता नहीं चला और उसने महिला को दूर तक घसीटा. ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर पुलिसकर्मी नशे में था. सड़क पर कई मीटर घसीटे जाने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में उसने दम तोड़ दिया.
हरियाणा के शराबी पुलिसकर्मी ने युवती को कार से घसीटा, मौत के बाद बोला- 'कुछ गलत नहीं किया'
Haryana Woman Death case: घटना के वक्त आरोपी पुलिसकर्मी अमित कुमार ड्यूटी पर ही जा रहा था. वो राइडर अंबाला सिटी में तैनात है. वहीं मृतक निकिता बजाज अपने भाई हर्ष के साथ अंबाला कैंट से ई-रिक्शा लेकर घर जा रही थीं.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़े अमन भारद्वाज के मुताबिक, घटना के वक्त आरोपी पुलिसकर्मी अमित कुमार ड्यूटी पर ही जा रहा था. वो राइडर अंबाला सिटी में तैनात है. वहीं मृतक निकिता बजाज अपने भाई हर्ष के साथ अंबाला कैंट से ई-रिक्शा लेकर घर जा रही थीं. रास्ते में अमित कुमार ने अपनी Verna कार से ई-रिक्शा को जोर से टक्कर मार दी जिससे निकिता नीचे गिर गई. इसके बावजूद अमित ने कार नहीं रोकी और भागने की कोशिश की. इसी लापरवाही में उसने महिला पर गाड़ी चढ़ा दी.
रिपोर्ट के मुताबिक अमित ने करीब 100 मीटर तक निकिता को अपनी कार से घसीटा, फिर डिवाइडर को टक्कर मारी.
बाद में निकिता के भाई हर्ष ने बताया,
“पुलिस वाला काफी तेज गाड़ी चलाकर आ रहा था. पहले उसने ई-रिक्शा को टक्कर मारी. बैलेंस बिगड़ने की वजह से मेरी बहन नीचे गिर गई. फिर पुलिस कर्मी ने कार भगाने की कोशिश की. उसने पहला टायर मेरी बहन पर चढ़ाया. फिर कुछ दूरी पर उसे घसीटता हुआ ले गया. इसके बाद उसने दूसरा टायर भी चढ़ा दिया और उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. मेरी बहन की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई थी.”
हर्ष ने आगे बताया, “पुलिस वाले को बिल्कुल होश नहीं था. वो वर्दी में था. फुल यूनिफॉर्म में था. पहले वो माफी मांग रहा था. लेकिन बाद में कहने लगा कि जो करना है, कर लो. हम चाहते हैं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.”
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी से सवाल किए गए तो वो अजीब जवाब देने लगा. उसने कहा,
"मेरी गाड़ी वहीं रोक ली थी जहां पंगा हुआ था. जहां कुछ हुआ था. मैं रुक गया था. मैंने कोई गलत काम नहीं किया. मैं अपनी गाड़ी रोकूं कि बचाव करूं. वो मेरे रास्ते पर चल रही थी."
निकिता की मौत से उनका परिवार भी सदमे में है. उनकी मां मंजू बजाज ने कहा, “मेरी बच्ची को मार दिया. उसके सपने थे. विदेश जाना चाहती थी. कुछ समय पहले गुरुग्राम में नौकरी शुरू की थी. हादसे से 15 मिनट पहले मुझसे बात हुई थी.”
मामले को लेकर सदर थाना SHO धर्मवीर का भी बयान आया. उन्होंने बताया, “हर्ष बजाज और उसकी बहन निकिता गुरुग्राम में किसी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं. वह वहां से अपने घर मॉडल टाउन के लिए आ रहे थे, जिसके बाद ये हादसा हुआ. राहगीरों की मदद से निकिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."
SHO के मुताबिक घटना की रात ही BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया था. मामले की जांच चल रही है. आरोपी घटना के समय नशे में था. उसका मेडिकल कराया गया है.
वीडियो: टी 20 वर्ल्ड कप का सबस रोमांचक मैच, दो-दो सुपर ओवर, अफगानिस्तान की हार के बाद क्या?











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)




