धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया और बेरहमी से पीटा. युवक अपनी एक हिंदू दोस्त से मिलने आया था. पीड़ित युवती ने बताया कि जब भीड़ को इसकी भनक लगी, तो आरोपियों ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर युवक को बुरी तरह पीटा. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके दोस्त के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर एक खंभे से बांध दिया. युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
हिंदू महिला दोस्त से मिलने गया शादाब, 10 लोग घर में घुसे और कुत्ते का पट्टा बांधकर पीटा
Haridwar Muslim Man Beaten: हमलावरों ने कथित तौर पर युवती के सामने उसके मुस्लिम दोस्त को पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. FIR दर्ज हो गई है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.


मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में कनखल थानाक्षेत्र के गणपति धाम का है. शनिवार, 18 जुलाई को मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली पीड़ित युवती के घर उनका दोस्त शादाब मिलने आया. इंडिया टुडे से जुड़े मुदित कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने दावा किया कि वो 8-10 साल से हरिद्वार में रहती है और शादाब को पिछले 4-5 साल से जानती है.
शादाब हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं. वे सिडकुल स्थित एक अस्पताल में काम करते हैं. युवती ने FIR में बताया कि वो शादाब के साथ अपने घर में बैठी थी, तभी अचानक 10-12 अज्ञात लोग घर में घुसे और शादाब के साथ मारपीट करने लगे.
पीड़ित युवती ने हमलावरों को रोका, लेकिन वे नहीं माने. पीड़िता ने इल्जाम लगाया कि आरोपी नहीं रुके और शादाब को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी. हंगामे के दौरान वहां पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई. कई वीडियो सामने आए, जिनमें दिखा कि युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर बांधा गया है.
यह भी पढ़ें: भारतीय हूं, मुसलमान हूं... ये बोलते ही शख्स को 15 बार चाकू मारा
घटना की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक प्राथमिक इलाज कराते हुए मेडिकल कराया.
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए युवती की बहन ने बताया कि पीड़ित मुस्लिम युवक हरिद्वार में काम करता था और उनसे मिलने आता था. उन्होंने घटना के बारे में कहा,
पुलिस ने क्या बताया?"शनिवार को कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया, और मेरी बहन ने दरवाजा खोला. वे अंदर घुस आए और युवक को पीटना शुरू कर दिया. जब उसके खून बहने लगा, तब भी वे नहीं रुके. उन्होंने मेरी बहन को गाली दी और उसे घर से बाहर ले आए और उस पर कुत्ते का पट्टा बांध दिया. घर में घुसकर किसी को कैसे मार सकते हैं?"
कनखल थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) अनुज सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. युवक का मेडिकल करवाया गया है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस CCTV फुटेज आदि खंगाल रही है.
वीडियो: मेरठ में मोदी-योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुस्लिम बुर्जुग के साथ क्या हुआ?










