The Lallantop

बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए 'हनुमान अंश' की टीम पहुंची कैंची धाम, उत्तराखंड के आतिथ्य से हुए अभिभूत

‘हनुमान अंश’ फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की.

Advertisement
post-main-image
उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने कैंची धाम नैनीताल में बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनके द्वारा प्रदान की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद किया।
  • टीम ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की, जिससे उनकी संस्कृति और पर्यटन के प्रति रुचि उत्पन्न हुई।
  • टीम ने देशभर के लोगों से उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भ्रमण करने की अपील की और आने वाले आयोजन आदि रंगोत्सव-2026 में भाग लिया।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने सोमवार को कैंची धाम नैनीताल में बाबा नीम करौली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. टीम ने दर्शन की सुगम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की.

Advertisement

‘हनुमान अंश’ फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की. टीम ने खटीमा में आयेाजित आदि रंगोत्सव-2026 में शामिल होकर उत्तराखंड की संस्कृति के विविध आयामों, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों को करीब से देखा, जिसे उन्होंने अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया.

टीम द्वारा कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ. टीम द्वारा देशभर के लोगों से उत्तराखंड आने की अपील भी की गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पुरानी वोटर लिस्ट में मां-बाप का नाम था, ये साबित करने के बाद भी SIR लिस्ट से नाम कट गया

फिल्म टीम के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्ध संस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती रही है. उन्होंने देशवासियों से उत्तराखंड आने और चारधाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की. टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनत्व उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा.

फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी एवं प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने उन्हें उत्तराखंड आने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया.

Advertisement

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल एसआईआर प्रक्रिया की जांच कर रहे ट्रिब्यूनल ने चुनाव आयोग की क्या शिकायत की?

Advertisement