The Lallantop

बेटी ने लव मैरिज की थी, भड़के पिता ने दामाद के बड़े भाई का घर बुलडोजर से गिरवा दिया

38 साल के वनिया सिंह गुर्जर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया कि उनके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने सिरोली गांव की रहने वाली किरण गुर्जर के साथ प्रेम विवाह किया था. लड़की ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर रामलखन से शादी की थी. लड़की के पिता गिरिराज गुर्जर इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे.

Advertisement
post-main-image
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. (फोटो-इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कथित तौर पर एक लड़की ने घरवालों ने उसके पति के बड़े भाई के घर पर बुलडोजर चढ़ा दिया. बताया गया है कि वे बेटी की लव मैरिज से नाराज थे. इसका बदला उन्होंने अपने दामाद के बड़े भाई से लिया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घटना ग्वालियर के घाटीगांव थाना घेघोली गांव में हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल के वनिया सिंह गुर्जर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बताया कि उनके छोटे भाई रामलखन सिंह गुर्जर ने सिरोली गांव की रहने वाली किरण गुर्जर के साथ प्रेम विवाह किया था. लड़की ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर रामलखन से शादी की थी. लड़की के पिता गिरिराज गुर्जर इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे.

वनिया सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले आरोपी गिरिराज गांव सिरोली के भूपेंद्र गुर्जर, सिद्धार्थ गुर्जर, भारत गुर्जर के साथ आए थे और परिवार को गालियां दी थीं. इस वजह से वे गांव से कहीं चले गए. लेकिन आरोपियों ने उनका हर जगह पीछा किया. पीड़ित ने बताया कि वो पुलिस के पास भी नहीं जा पा रहे थे. लेकिन हद तब पार हुई जब उनकी गैर-मौजूदगी में आरोपियों ने JCB से उनका तीन कमरों का मकान आंगन समेत तोड़ दिया. सभी सामान तहस-नहस कर दिया. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले पुलिस ने पीड़ित परिवार को बुलाया था. लेकिन डर के मारे वे नहीं आए. अब पांच महीने बाद पीड़ित परिवार गांव लौटा और गिरिराज समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

मामले पर ग्वालियर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) रोबिन जैन का कहना है,

“घटना पांच महीने पहले की है. वनिया सिंह गुर्जर ने बताया कि उसके भाई ने प्रेम विवाह किया था. शादी के लिए लड़की के परिजन राजी नहीं थे. पांच महीने पहले ये लोग चले गए थे. वापस आए, तो इन्हें पता लगा कि इनका मकान तोड़ दिया गया है. पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया जा चुका है.”

Advertisement

पुलिस ने बताया कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पीड़ित पक्ष के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

वीडियो: मुस्लिम छात्रा का किस्सा बताया, सुप्रीम कोर्ट जस्टिस उज्जल भुयान ने संविधान पर क्या सीख दी?

Advertisement