The Lallantop

'फिर बाइक चलाऊंगी लेकिन...', सिया ने बताया कल्याण बैंसला की हरकत ने उनके साथ क्या किया

Gurugram biker hit and run case: गुरुग्राम हिट एंड रन केस की पीड़िता का कहना है कि वे अब दोबारा बाइक चलाते समय डर महसूस करेंगी. अकेले बाहर जाकर बाइकिंग करने में डर लगेगा.

Advertisement
post-main-image
सिया ने बताया कि उन्हें अब बाइक चलाते हुए थोड़ा डर लगेगा. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।
  • पीड़िता सिया ने बताया कि 13 सितंबर को हुई घटना में कार में बैठे लोगों ने उन्हें संदिग्ध व्यवहार करते हुए पीछा किया और डर पैदा किया।
  • सिया ने कहा कि वे दोबारा बाइक चलाएंगी लेकिन घटना के कारण उन्हें मानसिक डर लगा रहेगा, जबकि पीड़िता का भाई घायल हालत से मानसिक रिकवरी में समय लगने की बात करता है।

गुरुग्राम हिट एंड रन केस की पीड़िता सिया करीब एक साल से बाइक राइडिंग कर रही हैं. उनका कहना है कि इस घटना ने उन्हें ट्रॉमटाइज कर दिया है. उनके मन में एक डर बैठ गया है. वे दोबारा से राइडिंग करेंगी, लेकिन एक डर रहेगा.

Advertisement

पीड़िता शिवानी चौहान का नाम सिया भी है. उन्होंने इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु मिश्रा से गोल्फ कोर्स की घटना पर बात की. बताया कि 13 सितंबर की सुबह क्या हुआ था. सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला के दावों का भी खंडन किया.

इंटरव्यू में सिया ने कहा कि जब कार में बैठे लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्हें शक हुआ कि शायद उन्होंने शराब पी रखी थी. उनके गाड़ी चलाने के तरीके से डर लग रहा था. सिया ने कहा,

Advertisement

“मुझे गाड़ी में दो लोग पीछे बैठे दिख रहे थे. काले शीशे की वजह से अंदर कुछ साफ नहीं दिखा. लेकिन मैं कोशिश कर रही थी कि उनसे आगे चलूं. जैसे वे गाड़ी चला रहे थे, उससे मुझे डर लग रहा था कि कहीं टक्कर ना मार दे. मुझे लगा कि थोड़ा आगे निकलूंगी, तो वो मेरे पास नहीं आएंगे. लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे थे, मेरे पास आने की. वो चेज करने की कोशिश कर रहे थे. उसी टाइम पर डर लग गया था, तभी मैं आगे चलने की कोशिश कर रही थी. ये जो इंसीडेंट हुआ है, काफी ट्रॉमा टाइमिंग है. स्केरी है.”

आरोपी कल्याण बैंसला ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया था कि गाड़ी में चार लोग थे. एक वो, दो उसके भाई और एक उसकी बहन. लेकिन सिया का कहना है कि कार में कोई लड़की नहीं थी. कार के अंदर साफ कुछ नहीं दिख रहा था. लेकिन उसमें कोई लड़की नहीं थी.

'कार में से कर रहे थे इशारे'

सिया ने फेलो बाइक राइडर के साथ चलने पर बताया कि वो राइडर उन्हें कवर करने की कोशिश कर रहा था. उसने देखा कि कल्याण और उसके साथ मौजूद लोग छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कुछ इशारे किए थे. वो कुछ कह रहे थे, लेकिन हेलमेट की वजह से पीड़िता को कुछ सुनाई नहीं दिया.

Advertisement

महिला राइडर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वो लोग क्या करने की कोशिश कर रहे थे. क्या जताना चाहते थे कि वो लड़का है या मैं लड़की. बस वो जल्दी-जल्दी में आए, कट मारा और ठोका.” फीमेल बाइक राइडर की काफी छोटी कम्यूनिटी है. सभी एक दूसरे को जानते हैं. लेकिन सिया किसी एक ग्रुप से नहीं जुड़ीं. कभी अकेले चली जाती हैं, तो कभी अपने कजन के साथ.

उन्होंने कहा,

“इस इंसिडेंट ने मुझे डर दे दिया है. मैं दोबारा बाइक चलाऊंगी. लेकिन डर के साथ. ये क्लियरली अटेम्प्ट टू मर्डर है. बहुत स्ट्रिक्ट एक्शन लेना चाहिए.”

इससे पहले इंडिया टुडे के साथ बातचीत में सिया के भाई ने भी कहा था कि बहन फिजिकली रिकवर कर रही है. लेकिन मेंटली रिकवर होने में समय लगेगा. सोते समय भी उसके दिमाग में बार-बार एक्सीडेंट आ रहा है.

ये भी पढ़ें: कल्याण बैंसला घुटनों पर आया, पुलिस से भागने की कोशिश की, ऐसे धरा गया

आरोपी कल्याण राजस्थान से गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. उसे अरेस्ट कर गुरुग्राम लागा गया. उसके खिलाफ दर्ज केस में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई है. पुलिस ने उसके एक भाई को भी पकड़ा है, वो भी कार में घटना के समय मौजूद था.

वीडियो: हूतियों के कब्जे से बढ़ा तनाव, सऊदी की अहम तेल पाइपलाइन बंद

Advertisement